विक्रमादित्य विलासभाउ को जन्मदिन की बधाई देने उमडी अमरावती ‘’
अंबादेवी गौरक्षण में हुई गुडतुला, धान्य तुला

* डॉ. सुनील देशमुख, अनिल अग्रवाल, मिलिंद चिमोटे सहित कांग्रेस जनों द्बारा प्रिय लीडर का अभीष्ठचिंतन
अमरावती/दि.4 – शहर के सर्वाधिक समय तक महापौर रहनेवाले कांग्रेस नेता और जवाहर गेट -बुधवारा- भाजी बाजार में सभी के जनप्रिय विलास भाउ इंगोले का जन्मदिन आज मनाया गया. उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देनेवालों का तांता लगा रहा. जिनमें शहर के खास से लेकर आम लोग तक अपने प्रिय विलासभाउ को जन्मदिन की बधाई देने उमडे थे. अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने पार्टी लाइन से परे जाकर विलास इंगोले को हैप्पी बर्थ डे कहा. उसी प्रकार गौरक्षण में स्वयंस्फूर्ति से उनकी गुडतुला और धान्य तुला कर वह वस्तुएं गौमाता को ग्रास के रूप में अर्पित की गई. भाषण बाजी से दूर रहकर हुए इस आयोजन में भी पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, दैनिक अमरावती मंडल के संपादक, कांग्रेस नगरसेवक अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, डॉ. संजय शिरभाते, किशोर बोरकर, सोहन कलंत्री, मनोज राजू भेले सहित मान्यवरों का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा.
जन्माष्टमी का संयोग, पूजन
आज ही कृष्णा जन्माष्टमी का संयोग रहा. ऐसे में विलास इंगोले ने सह परिवार श्रीकृष्ण पूजन किया. उपरांत उनकी गुडतुला की गई. फिर मान्यवरों ने फूलों के गुलदस्ते देकर और शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह, फूल मालाएं देकर विलास भाउ का अभिनंदन किया. सभी को गले लगकर, आशीर्वाद लेकर विलास भाउ ने बधाई स्वीकार की. गौरक्षण परिसर में इंगोले के जन्मदिन उपलक्ष्य आयोजन से बडा ही उत्साहपूर्व वातावरण रहा. सर्वश्री डॉ. अजय गुल्हाने, राजेन्द्र महल्ले, विजय भूतडा, अनिकेत ढेंगले, सुरेश रतावा, गजानन राजगुरे, प्रमोद इंगोले, पंकज लुंगीकर, निखिल इंगोले, प्रा. डॉ. संजय म. कुर्हे, जावेद साबिर, प्रा. अभय ढोबले, दीपक अग्रवाल, महिला अध्यक्ष जयश्री वानखडे, संकेत कुलट, नीलेश गुहे, संकेत साहू, अभिनंदन पेंढारी, राजू महल्ले, प्रशांत महल्ले, दीपक हुंडीकर, हरिभाउ मोहोड, हमीद शद्दा, विरोध मोदी, सुनीता भेले, रामेश्वर उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय सहित कांग्रेसजनों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. विलास इंगोले मित्र परिवार ने अन्य कई सामाजिक उपक्रम आज विलास भाउ के बर्थ डे पर आयोजित किए. दोपहर में बारिश के बावजूद यह आयोजन सुसंपन्न किए गये. उनमें बडी उपस्थिति रही. गेट के भीतर बुधवारा तक भूतपूर्व महापौर के जन्मदिन का उत्साह पूरे दिन देखने मिला.





