बाजार से नींबू नदारद रेट पहुंचे 150 रूपए किलो

10 रूपए में दो नींबू मिल रहे

* बारिश के घाटे का हुआ असर
अमरावती/दि.4 – मानसून के आते ही आमतौर पर सस्ते हो जाते नींबू के दाम इन दिनों चढ गये हैं. आज सब्जी मार्केट में थोक में नींबू 130-150 रूपए किलो विक्री होने की जानकारी सब्जी व्यापारी शुभम शिरभाते नेे अमरावती मंडल को दी. उन्होंने बताया कि नींबू अब फुटकर अर्थात सब्जी के ठेले पर 10 रूपए के दो दिए जा रहे हैं नींबू के दाम बढने के पीछे वही अवर्षा की स्थिति बताई जा रही है. आनेवाले दिनों में बडे शहरों की तरह अमरावती में भी 10 रूपए का एक नींबू हो सकता है.
गर्मी के दिनों में नींबू की डिमांड बढ जाती है. विविध रूपों में नींबू का उपयोग भोजन से लेकर शरबत तक होता है. मानसून के लगते ही नींबू की खपत कम होती है तथापि दाल, सब्जी का स्वाद बढाने से लेकर अनेक रूपों में नींबू का उपयोग होता है. लेमन टी में भी आजकल नींबू का प्रचलन बढा है. जिससे नींबू के रेट बढने से सभी चपेट में आए हैं.
* सप्लाई कम 60 रूपए किलो चढे दाम
अमरावती सब्जी मंडी में रोज 5-6 टन नींबू की आवक होती है. जिले के ही अनेक भागों से उत्पादक यहां नींबू बेचने के लिए लाते हैं. नींबू के छोटे और बडे आकार के अलावा दो-तीन प्रजाति होती है. शुभम शिरभाते ने बताया कि तीन दिन पहले 70-80 रूपए प्रति किलो नींबू बेचे जा रहे थे. अचानक थोक मार्केट में ही नींबू के रेट 50-60 रूपए प्रति किलो चढ गये. जिससे 10 रूपए के तीन की बजाय अब रिटेल सब्जी विक्रेता, ठेला संचालक 10 रूपए में 2 और 20 रूपए के 5 नींबू देने पर विवश हुए हैं. गजानन सब्जी भंडार के संचालक शुभम शिरभाते ने जानकारी दी कि एक किलो में 35-40 नग नींबू आते हैं. उन्होंने आनेवाले दिनों में त्यौहारी सीजन बढने के साथ ही नींबू की आवक बढने का भरोसा व्यक्त किया. पुन: कहा कि तेलंगाना, आंध्र, गुजरात, कर्नाटक में भी वर्षा कम होने से वहां से होनेवाली नींबू की आवक प्रभावित हुई है. अपने क्षेत्र में ही नींबू या अन्य कोई फसल को अच्छे रेट मिल जाते हैं तो दूसरे मार्केट उत्पादक कम ही जाते हैं.
मार्केट में प्याज और नींबू महंगा
मार्केट में पहले ही प्याज के रेट बढ रहे हैं. 40 रूपए प्रति किलो दाम हो गये हैं. जिससे अब रेस्टॉरेंट और होटल में प्याज- नींबू बार- बार मांगने पडेंगे. होटल संचालक उसके अतिरिक्त चार्ज भी वसूल सकता है.

Back to top button