निर्माल्य से कंपोस्ट खाद निर्माण का पर्यावरणपूरक उपक्रम
श्री रामकृष्ण क्रीड़ा विद्यालय के विद्यार्थियों का छत्री तालाब पर उपक्रम

अमरावती/दि.30 – गणेशोत्सव के बाद नदी, तालाब एवं जलस्रोतों में जमा होने वाले निर्माल्य का उचित निपटारा कर उसका पर्यावरणपूरक पुन: उपयोग करने के उद्देश्य से श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्वारा संचालित रामकृष्ण क्रीड़ा विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्री तालाब में निर्माल्य संकलन का उपक्रम चलाया.
25 सितंबर को गणपति विसर्जन के दौरान छत्री तालाब परिसर में जमा हुए निर्माल्य को विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से एकत्र किया. इस संकलित निर्माल्य से इको क्लब के माध्यम से कंपोस्ट खाद निर्माण का प्रकल्प चलाया गया. धार्मिक आस्था से उत्पन्न निर्माल्य का पर्यावरणपूरक तरीके से प्रबंधन कर उसे जैविक खाद में परिवर्तित करने का यह उपक्रम पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने वाला साबित हुआ. इस उपक्रम में वेदांत तायडे, आयुष शेगोकार, सिद्धार्थ चावरे, आयुष गवई, पियुष गवई, तनिष्का काले, अनुष्का पूनम और आकांक्षा कलोसे इन विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया. विद्यार्थियों ने निर्माल्य संकलन के साथ पर्यावरण स्वच्छता, जलस्रोतों के संरक्षण तथा जैविक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जनजागृति भी की.
विद्यालय की मुख्याध्यापिका आडे मैडम, इको क्लब की प्रमुख शिक्षिका महाजन मैडम तथा संदेश ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. निर्माल्य को सीधे जलस्रोतों में विसर्जित करने के बजाय उसका उचित संकलन कर कंपोस्ट खाद निर्माण के लिए उपयोग किया जा सकता है, यह संदेश इस उपक्रम के माध्यम से दिया गया. इस संकल्पना के तहत चलाए गए इस पर्यावरणपूरक उपक्रम की हव्याप्रमं के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, कार्याध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, सचिव प्रा. डॉ. माधुरी चेंडके, सचिव विकास कोळेश्वर, सचिव प्रा. रविंद्र खांडेकर सहित सभी पदाधिकारियों ने सराहना की. विद्यार्थियों के साथ ही मुख्याध्यापिका, शिक्षकवर्ग एवं इको क्लब के मार्गदर्शकों का अभिनंदन किया गया.





