अंतिम सांस के बाद भी मानवता की मिसाल
रेश्मादेवी मनसुखानी का नेत्रदान

दो नेत्रों से किसी के जीवन में लौटेगा उजाला
अमरावती /दि.5 – कृष्णा नगर निवासी कन्हैयालाल मनसुखानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय सौ. रेश्मादेवी मनसुखानी के आकस्मिक निधन के पश्चात मनसुखानी परिवार ने ऐसा ही प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए उनका नेत्रदान किया. कन्हैयालाल मनसुखानी, प्रीतम मनसुखानी, महेश मनसुखानी, कैलाश मनसुखानी, योगेश मनसुखानी, प्रिंस मनसुखानी सहित समस्त मनसुखानी परिवार की सहमति रही. हरिना फाउंडेशन के शरद कासट, राजेन्द्र वर्मा, राजू राजदेव एवं जय मेंठाणी तथा सामान्य रुग्णालय के डॉ. अमित शिंदे एवं नीलेश ढंगले ने मनसुखानी परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर आवश्यक नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की. मित्र परिवार के नानक बसंतवानी, नंदकिशोर मुलानी, अनिल मदनानी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.





