श्री वल्लभ फाउंडेशन स्कूल में आषाढ़ी एकादशी उत्साहपूर्वक मनाई
विठ्ठल-रुक्मिणी और संतों की वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र

नांदगांव पेठ /दि.27 – आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर श्री वल्लभ फाउंडेशन स्कूल में भक्तिमय वातावरण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने भगवान विठ्ठल, माता रुक्मिणी तथा संतों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर वारकरी परंपरा का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया. पूरा विद्यालय परिसर विठ्ठल-विठ्ठल के जयघोष से भक्तिरस में डूब गया.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वारकरी दिंडी, अभंग, भजन तथा संतों के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति परंपरा और नैतिक मूल्यों का परिचय कराया. विद्यार्थियों की मनमोहक वेशभूषा, उत्स्फूर्त सहभागिता और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन जीत लिया. विठ्ठल-रुक्मिणी एवं संतों की वेशभूषा में विहान्श जाधव, अद्विका डोंगरे, आरोही सम्रीत, राजवी ढोके, स्मित मानकर (संत), मीकुल काले, सिद्धी पाठे, अर्णव मुले (संत नामदेव), पार्थ सदावर्ते, ट्विंकल गोरले, अंशिका रघुवंशी तथा अनमोल पांडे ने संत तुकाराम की भूमिका में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर विशेष सराहना प्राप्त की.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अश्विनी मानेकर, दिव्या सोलंके, चैताली जांभुलकर, अश्विनी धांडे, तेजस्विनी टारपे, वैष्णवी इंगोले, मयुरी धर्माले तथा ऋषिकेश मानेकर सर ने विशेष परिश्रम किए. शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बेहतर नियोजन से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और बच्चों को विभिन्न वेशभूषाओं में तैयार कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग दिया.