निगमायुक्त के नाम पर वॉट्सएप से ठगी की कोशिश

साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज

अमरावती/दि.4- अमरावती मनपा के आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले के नाम का दुरुपयोग कर वॉट्सएप के माध्यम से आर्थिक ठगी करने का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति +66624278100 नंबर का उपयोग कर मनपा आयुक्त के नाम से लोगों से पैसे मांगने का प्रयास कर रहा है.
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयुक्त डॉ. गोंदावले द्वारा किसी भी व्यक्ति से वॉट्सएप पर पैसे की मांग नहीं की गई है. नागरिक ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी स्थिति में धनराशि भेजने से बचें. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने स्वयं साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फर्जी वॉट्सएप नंबर संचालित करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है. मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मनपा आयुक्त या किसी अन्य अधिकारी के नाम से पैसे मांगने वाला संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत इसकी सूचना साइबर पुलिस को दें और किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी या धनराशि साझा न करें.

Back to top button