नारायण रेकी हेतु प्रसिद्ध राज दीदी का मंगलमय आगमन

सैकडों महिलाओं के उमडने से स्वागत हुआ भव्य

* कल होटल ग्रैंड महफिल में होगा ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम
* सेंटर हेड तरुलता अग्रवाल के निवास पर नारायण-नारायण का घोष
अमरावती/दि.29 – विश्व की प्रसिध्द जीवन परिवर्तनवादी वक्ता, नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी मोदी उर्फ राज दीदी का आज दोपहर 12.30 बजे अभिजीत मुहूर्त में खामगांव से अंबानगरी मंगलमय आगमन हुआ, तो नारायण परिवार के अनुयायियों ने बडा ही उत्साह, उल्लासमय स्वागत उनका किया. अपनी चितपरिचित मुस्कान और सदैव की सदाशयता से राज दीदी ने यह अगवानी स्वीकार की. वे सभी से मिली, अनेक अनुयायी महिलाओं ने राज दीदी को गले लगाने आगे बढी, तो दीदी ने भी उन्हें स्नेह और चाव से गले लगाया. आशीर्वाद दिया. शंकर नगर रोड स्थित एकनाथपुरम में अमरावती सेंटर हेड तरुलता अग्रवाल के निवास और परिसर में नारायण-नारायण का स्वागतयोग्य घोष सभी को अभिमंत्रित कर रहा था. सैकडों की संख्या में महिलाएं अपनी प्रिय राज दीदी की एक झलक पाने, उनसे मिलने, उनका आशीष प्राप्त करने उद्यत दिखाई दी. बडा ही अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण स्वागत इस समय राज दीदी का किया गया.
उल्लेखनीय है कि, नारायण रेकी परिवार की संस्थापक राज दीदी कल रविवार 30 अगस्त को अमरावती में ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम लेगी. उनका यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड महफिल के रूबी हॉल में सुबह 10 बजे से होने की जानकारी अमरावती के नारायण रेकी सत्संग परिवार ने दी. अमरावती नारायण परिवार ने बताया कि, यहां राज दीदी के आगमन होने से बडा उत्साह का वातावरण बना है. उसी प्रकार विविध क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं ने राज दीदी के कार्यक्रम में आने उद्यत होने का दावा किया है.
सेंटर हेड तरुलता दीपक अग्रवाल, रश्मी वी. अग्रवाल, निकिता गोयनका, हेमलता नरेडी, मंगल पचीसिया, रूपा आर अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, मीनल भूत, दीपक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेश एम. अग्रवाल, संजय एन. अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुरेंदर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, किशोर गोयनका, पूजा गोयनका सहित महिला वर्ग में पूजा अग्रवाल, किशोरी गणेडीवाल, संतोष माधोगढिया, आशा चौधरी, सुधा खेतान, शिल्पा दवे, कविता गंगन, वैशाली राऊत, नीता साबू, राखी साहू, रत्ना मालानी, स्नेहा जाजू, कोमल अग्रवाल, सुशीला नावंदर, संगीता राठी, सुशीला सिकची, उर्मिला नरेडी, पूजा चौधरी, नीता साबू, लता भूत, श्वेता केडिया, श्वेता केजरीवाल और अन्य सभी की राज दीदी के अमरावती आगमन पर स्वागत हेतु उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. राज दीदी ने भी भव्य-दिव्य स्वागत और सजावटी की बडी प्रशंसा करने के बाद नारायण प्रार्थना करवाई. बडे उत्साह और श्रद्धा से महिला वर्ग में इस प्रार्थना में सहभाग किया. पंडितों ने भी मंत्रोच्चार कर समस्त वातावरण को अलौकिक कर दिया था.
राज दीदी पिछली बार पीआर पोटे कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मार्गदर्शन हेतु पधारी थी. आप की वाणी से प्रभावित अमरावती की सैकडों महिलाओं ने राज दीदी के बताए नियम फालो किए. जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने का दावा वे करती है. अमरावती में राज दीदी के पधारने पश्चात उनकी दीपक अग्रवाल के निवास पर रुकने की व्यवस्था की गई थी. अग्रवाल परिवार ने राज दीदी के आगमन उपलक्ष्य अपने निवास और संपूर्ण परिसर को चाव से सजाया है. उसी प्रकार दीदी के हजारों अनुयायियों की संख्या को देखते हुए पंडाल भी आच्छादित किया गया. यह पंडाल आज अपरान्ह पूर्ण रुप से भर गया था. इस कदर दीदी अनुयायी उमडे. उनसे वन टू वन मिलने की आस भी महिला वर्ग में देखी गई.

Back to top button