कल शहर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
नैवेद्यम रिसोर्ट पर अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां

अमरावती/दि.6 – श्री श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट, अमरावती के तत्वावधान में कल 7 अगस्त को बडनेरा रोड स्थित नैवेद्यम रिसोर्ट पर आयोजित होने वाले भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवार द्वारा एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्य पिछले कई दिनों से विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं.
आयोजन समिति में नीलेश सम्राट, संजय साहू, घनश्याम खंडेलवाल, पार्षद दीपक साहू, शशि व्यास, अमित सोनी, मिलन बानपुरे, निखिल मंत्री, विशाल गुप्ता, रवि पंजाबी, रामचंद्र गुप्ता, अभिषेक पंजाबी, विनायक सिंगरे, सुरेश खुरखुरिया, जगदीश बत्रा, मुकेश छांगानी, सतीश श्रीवास, मोहित मेघानी, वसंत निमजे, शिवकुमार गुप्ता तथा नारायण चूडासामा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए इंदौर के सुप्रसिद्ध संगीतकार लखन भैया आईना अपनी संपूर्ण टीम के साथ उपस्थित रहेंगे. वहीं कोलकाता से प्रसिद्ध संगीतकार के.वी.आर. अपनी टीम के साथ संगीतमय प्रस्तुति देंगे. अमरावती के लोकप्रिय संगीतकार निशांत चावरे एवं उनकी टीम भी कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति देंगे. बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक एवं अलौकिक स्वरूप प्रदान करने के लिए कोलकाता और बेंगलुरु से विशेष फूल मंगवाए गए हैं. आयोजकों का कहना है कि इस बार बाबा का दरबार भव्य पुष्प सज्जा और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.
ट्रस्ट द्वारा अमरावती सहित बाहर से आने वाले सभी श्याम भक्तों से कीर्तन में शामिल होने का आग्रह किया गया है. नागपुर, अकोला, वर्धा, खामगांव, बुलढाणा, नांदेड़, धर्माबाद, हिंगोली, वाशिम, परतवाड़ा, धामणगांव और चांदूर रेलवे सहित विभिन्न शहरों से सैकड़ों श्याम प्रेमियों के आगमन की संभावना है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था नैवेद्यम रिसोर्ट में की गई है.
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजोग तायवाडे ने बताया कि पूरे परिवार और श्याम भक्तों में इस भव्य संकीर्तन को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण है. आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवार के सदस्य राहुल तायवाडे, शुभम साहू, अंकेश खुरखुरिया, राजू शर्मा, प्रतीक चूडासामा, विपिन गुप्ता, विजय चढ़ार, साहिल गुप्ता, जतिन बत्रा, भूषण किल्लेकर, सुमित बावरा, मयंक छांगानी, साहिल सरवैया, सौरभ टोकसे, पीयूष धोटे, आकाश पवार, अटल मिश्रा, विठोबा पाटिल, श्रीराम अट्टल, कार्तिक व्यास, मंगेश शर्मा, रवि ओझा, वंश गुप्ता, प्रसाद पांडे, नवनीत साहू, श्याम साहू, प्रणय साहू, अविनाश साहू, अनिकेत श्रीवास, अक्षय बोबडे, कृष्णा चांगल, हर्ष चांगल, मनसुख भाटी और राज ठाकुर सहित अनेक युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से तैयारियों में जुटे हुए हैं. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्याम भक्तों के मिलन, भक्ति और सामाजिक समरसता का एक भव्य उत्सव होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
* पहली बार 12 घंटे से अधिक समय तक जलेगी अखंड ज्योत
आयोजकों द्वारा विशेष तौर पर इस बात का उल्लेख किया गया कि, इस आयोजन के जरीए अमरावती में पहली बार बाबा की अखंड ज्योत 12 घंटे से अधिक समय तक जलती रहेगी. जिसके तहत कल दोपहर 3.11 बजे ज्योत को प्रज्वलित किया जाएगा. जिसके साथ ही भजन-किर्तन का दौर शुरू होगा. जो पूरी रात चलता रहेगा और ज्योत के जलते रहने तक संकिर्तन भी जारी रहेगा. इसके चलते यह कार्यक्रम काफी भव्य-दिव्य मनाने को लेकर जबरदस्त तैयारिया की जा रही है.