अमरावती मनपा में भाग्यश्री बोरेकर ने उपायुक्त पद का कार्यभार संभाला

अमरावती/दि.25- अमरावती मनपा में उपायुक्त पद पर भाग्यश्री बोरेकर ने बुधवार, 24 जून को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त वर्षा लड्डा से मुलाकात कर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला.
भाग्यश्री बोरेकर इससे पहले भातकुली नगर पंचायत में मुख्याधिकारी के पद पर कार्यरत थीं. उन्हें प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है. इससे पूर्व वे अमरावती महानगरपालिका में सहायक आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. पदभार ग्रहण के अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख भी उपस्थित रहे. बोरेकर की नियुक्ति से महानगरपालिका के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Back to top button