6 व 7 अगस्त को भामटी महाराज पुण्यतिथि महोत्सव

अंबा विहार के ज्ञानदेवाश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अमरावती/दि.31– स्थानीय अंबाविहार परिसर स्थित ज्ञानदेवाश्रम में संत ब्रह्मनिष्ठ जयराम बाबा उर्फ भामटी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह वार्षिक महोत्सव 6 एवं 7 अगस्त 2026 को विविध धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगा.
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार, 6 अगस्त को सुबह 9 बजे तीर्थ स्थापना से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा. इसके बाद सुबह 11 से 12 बजे तक ज्ञानेश्वरी प्रवचन, दोपहर 2 से 3 बजे तक महिलाओं का भजन, शाम 5 से 6 बजे तक हरिपाठ तथा रात 7 से 9 बजे तक हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. वहीं शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक ह.भ.प. ज्ञानेश्वर महाराज पातशे का काल्याचे कीर्तन आयोजित होगा. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है.
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति पर्व और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है. कार्यक्रम के आयोजन में ह.भ.प. ज्ञानेश्वर महाराज पातशे के मार्गदर्शन में व्यवस्था की जा रही है. जबकि प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी डॉ. योगेश ज्ञानेश्वर पातशे एवं जीवन धाडसे निभा रहे हैं.

 

Back to top button