अनंत साउरकर बने नीलकंठ गणेशोत्सव के अध्यक्ष
गुरू पूर्णिमा उत्सव भी रहा शानदार

* शेखर पांडे और परेश पैकीने उपाध्यक्ष नियुक्त
अमरावती/दि.31– श्री नीलकंठ व्यायाम मंडल की ओर से हर साल की तरह इस साल भी गुरू पूर्णिमा उत्सव उत्साह से मनाया गया. व्यायाम शाला में 7 बजे हनुमंतराय का पूजन कर महाआरती की गई. प्रसाद वितरण पश्चात गणेशोत्सव 2026 के आयोजन हेतु कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई. वरिष्ठ बांधकाम व्यवसायी अनंत साउरकर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
उपाध्यक्ष शेखर पांडे, परेश पैकीने, सचिव उत्कर्ष खेडकर, सहसचिव सलील केवले, साईश खेडकर, कोषाध्यक्ष वेद बारलिंगे, सह कोषाध्यक्ष मल्हार कारंजकर, प्रज्वल खेडकर, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ केवले, वैभव कोणलाडे, अक्षय मुदगल, सतीश चिंतामणी, सुनील भेंडे, मिलिंद पाटिल, मार्गदर्शक दीपक हुंडीकर, अभिनंदन पेंढारी, मनोज केवले, दिपक गुल्हाने, विवेक बारलिंगे, अजय गुल्हाने, प्रदीप खेडकर, पंकज लुगीकर की नियुक्ति की गई.
इस समय नवनियुक्त अध्यक्ष अनंत साउरकर ने कहा कि सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, अमरावतीवासियों के साथ सहयोग से गणेश उत्सव पारंपररिक पध्दति से एवं उत्साह से मनाया जायेगा. इस समय सर्वश्री मधुकर साउरकर, विलास कारंजकर, प्रमोद गंगात्रे, रमेश राजोटे, राजेंद्र गावफले, सतीश यावले, अभिनंदन पेंढारी, रमेश शेलके, योगेश बारलिंगे, माधव जोगलेकर, दीपक हुंडीकर, संजय शेरेकर, जाबुवंत देशमुख, आशीष पांडे, रविन्द्र इंगले, चेतन गंगात्रे, श्रेयश शेलूकर, सचिन खडेकर, शंशाक दुबे, मोहन जयस्वाल, प्रवीण करूले आदि सदस्य उपस्थित थे.





