मुंबई में संघ प्रमुख भागवत से मिले भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे

‘कल्चर, एजुकेशन एंड भारत’ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

मुंबई/दि.23 -भारत की संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस की ओर से मुंबई में किया गया. कल्चर, एजुकेशन एंड भारत विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने सहभागिता की. जिनमें भाजपा के अमरावती शहराध्यक्ष एवं विदर्भ युथ वेलफेअर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे का भी समावेश रहा. जिनकी इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ विशेष तौर पर बातचीत हुई.
कार्यक्रम के बाद डॉ. नितीन धांडे ने कहा कि सरसंघचालक के विचारों से समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को नई दिशा मिली है. शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित के विषयों पर व्यक्त किए गए विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. साथ ही डॉ. धांडे ने कहा कि ऐसे विचारमंथन कार्यक्रम समाज के विभिन्न घटकों को जोड़ने का कार्य करते हैं और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगी.

Back to top button