बीकेडी ग्रुप ने मनाई किशोर कुमार की जयंती
गीतों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अमरावती/दि.6- बीकेडी ग्रुप की ओर से महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संगीत और भारतीय सिनेमा में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया.
इस अवसर पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया. उनकी मधुर आवाज़ और अमर गीतों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार केवल एक गायक ही नहीं, बल्कि अभिनेता, संगीतकार, निर्माता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे. उनके गीत आज भी हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि किशोर कुमार का संगीत सदैव लोगों का मनोरंजन करता रहेगा और नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता रहेगा. इस अवसर पर राम पछेल, विश्वजीतसिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, शरद नाईक, विजय इंगोले, सिद्धार्थ वानखडे, वालके पाटिल, शिवराय कुलकर्णी सहित बीकेडी ग्रुप के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे. सभी कलाकारों को शिवराय कुलकर्णी के हाथों पुरस्कार प्रदान किये गये. कार्यक्रम में ललित चंदेल, विश्वजीत ठाकुर, वैभव परमाल, शरद नाईक, रमेश कस्तुरे, कैलाससिंग ठाकुर, गोहत्रे समेत अनेक लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ.





