मेहनत और प्रामाणिकता के बल पर सफलता और समाज में सम्मान प्राप्त होता है
निलेश जामठे का प्रतिपादन

अमरावती/दि.6- आज बदलते युग में शिक्षा के साथ कौशल्य ,जिद्द और प्रामाणिकता के बल पर सफलता और समाज में सम्मान प्राप्त होता है, ऐसा प्रतिपादन राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के जिलाध्यक्ष निलेश जामठे ने किया. वे बडनेरा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता रामराव गव्हाले के सुपुत्र सोपान गव्हाले एवं कृष्णा गव्हाले द्बारा होटल व्यवसाय में गुणवत्ता, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा ओर प्रामाणिक व्यवसाय दृष्टिकोन के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त किए जाने पर उनका चर्मकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सचिव अनिल कानडे ,जिला संपर्क प्रमुख पुरूषोत्तम वनस्कर, जिला सचिव पांडूरंग गोंडेकर के हस्ते उनका शाल,श्रीफल व सम्मान चिन्ह प्रदान कर सत्कार किया गया. इस अवसर पर वे बोल रहे थे.
अपने मार्गदर्शन में निलेश जामठे ने कहा कि, 21 वी शताब्दी में तंत्रज्ञान तेज गती से विकसित हो रहा है. उसके अनुसार प्रत्येक युवक को कौशल्य विकसित करना आवश्यक है. केवल पदवी अथवा शिक्षा पर निर्भर न रहते हुए सतत मेहनत के बल पर उद्योग, व्यवसाय व रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल करे. कौशल्य की वजह से आत्मविश्वास बढता है, स्वयं रोजगार नए अवसर उपलब्ध होते है और समाज में अलग ही पहचान निर्माण होती है. युवक आधुनिक तंत्रज्ञान का सकारात्मक इस्तेमाल कर कौशल्य विकास प्रशिक्षण, स्वयं रोजगार और उद्योग के अवसर का लाभ ले ऐसा भी आवाहन उन्होंने किया.