माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन
41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

* महेश नवमी उत्सव निमित माहेश्वरी पंचायत का आयोजन
अमरावती/दि.24-माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार 23 जून को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपनी सेवाएं दी और भगवान महेश के प्रति समर्पित भाव के साथ श्रध्दा सुमन अर्पित किए.
स्थानीय धनराज लेन स्थित माहेश्वरी भवन के परिसर में मंगलवार 23 जून की शाम 7 बजे से भगवान की सामूहिक आरती पश्चात रक्तदान शिविर की शुरूआत की गई. इस अवसर पर उपस्थित माहेश्वरी समाज बंधुओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर अपनी सेवाएं दी. इस अवसर पर केवल पुरूष नहीं बल्कि महिलाओं ने भी रक्तदान में हिस्सा लेकर इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर में डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ब्लड बैंक टीम से डॉ. सुरभि सोनी डॉ. गौरी मोरे, स्वाति चुडे, टेक्नीशियन अतुल साबडे, अटेंडेंट अमोल कुचे एवं नितिन आखरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेंद्र भूतडा, मनोज भूतडा, प्रमोद शर्मा, घनश्याम वर्मा, उमेश चांडक, आयुष भूतडा ने विशेष सहयोग दिया. रक्तदाताओं में सरला भूतडा, पूजा मोहता, रेखा बूब, प्रीति मूंधडा, ममता हेडा, राधिका मालू के साथ अन्य रक्तदाताओं का समावेश रहा.
गोडे अस्पताल का विशेष सहयोग – मंगलवार 23 जून को आयोजित शिविर में डॉ. राजेंद्र गोडे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. इस अवसर पर डॉ. नीरज मुरके, डॉ. गौरव गोहाड, वैष्णवी चिखलकर, युक्ति गणवीर, वैभव कोकाटे, अक्षय कावरे, अनिकेत वानखेडे, दानिश शेख, गणेश इंगले, विश्वजीत राठौड, उन्नति लवकरे ने उपस्थिति दर्ज कर इस शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया.





