खंडेलवाल और बागड़े लेआउट में बुद्ध पूर्णिमा का उत्साह
भाईचारा रैली ने खींचा ध्यान

अमरावती/दि.2– वडाली वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत खंडेलवाल और बागड़े लेआउट में बुद्ध पूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत धम्म पथ पर पंचशील ध्वज के समीप गौतम बुद्ध तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं के पूजन और बुद्ध वंदना से हुई.
* मैत्री और भाईचारा रैली का आयोजन
शाम 7 बजे क्षेत्र में ‘फ्रेंडशिप एंड ब्रदरहुड रैली’ निकाली गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया. यह रैली राजेंद्र नगर स्थित विशाखा बुद्ध विहार, ग्रेटर कैलाश नगर के बुद्ध विहार तथा खंडेलवाल लेआउट के मातोश्री रमाई आंबेडकर बुद्ध विहार तक पहुंची. हर स्थान पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन कर बुद्ध वंदना की गई. रैली का विभिन्न स्थानों पर जयकारों के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने खीर प्रसाद ग्रहण किया.
* आयोजक और सहभागिता
इस आयोजन की रूपरेखा सामाजिक कार्यकर्ता नागेश लोनारे और पद्माताई निघोंट द्वारा तैयार की गई थी. कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए. उपस्थित प्रमुख लोगों में दादाराव निंघोट, देवीदास ओगले, सुंदरलाल उके, सिद्धार्थ शेंडे, चंद्रशेखर वानखड़े, संतोष गायकवाड़, दिनेश मेश्राम, मारोती घनमोड़े, सचिन गवई, प्रवीण वहाने, सुरेंद्र डोंगरे, साहेबराव वानखड़े, सोनू गवई, मधुकर गेडाम, विठोबा शेंडे, पांडुरंग भड़के, सागर धाकड़े, वासुदेव डोंगरे, नंदकराव विघ्ने, धनराज वाकोड़े, विशाल लोनारे, मिलिंद अकोड़े, नितेश भजीखाये, महेंद्र राउत, हरिदास वानखड़े, महेंद्र तमगाडगे, अशोक भड़के, पवन रामटेके, विनोद इंगले, शंकरराव मोहोड़े, राजेंद्र माहोरे, भरत गवई, अनिल राठौड़, अंकुश दामोदर, ऋषिकेश चावरे, खुशाल दांडे, सदानंद लांजेवार, गौतम भगत, बाबाराव इंगले, माणिकराव लोखंडे, राहुल भगत, वंदना ओगले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे. यह आयोजन मैत्री, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा.





