एडिफाय स्कूल में महाराष्ट्र दिवस
मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा उत्साह के साथ मनाई गई

अमरावती/दि.2– एडिफाय स्कूल अमरावती में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए गए. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे ध्वजारोहण से हुई, जो क्रीड़ा विभाग प्रमुख आनंद उईके के आयोजन में संचालक रवि इंगले के हस्ते संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख अतुल आभारे, सांस्कृतिक प्रमुख भारत मोंढे तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे.
इसके बाद स्कूल के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. मराठी शिक्षक दिलीप खोब्रागडे और हिंदी शिक्षिका मनीषा गवई ने द्विभाषिक संचालन कर कार्यक्रम को प्रभावी बनाया. स्वागत समारोह में संचालक रवि इंगले का स्वागत अतुल अंबारे ने किया, जबकि अतुल अंबारे का स्वागत भारत मोंढे ने किया.
कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. दिलीप खोब्रागडे द्वारा प्रस्तुत बुद्ध वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया. संचालक रवि इंगले ने महाराष्ट्र दिवस के महत्व, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला, वहीं दिलीप खोब्रागडे ने मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के संदेश-परिश्रम, समानता और शांति-को सरल शब्दों में समझाया. संगीत शिक्षिका पल्लवी मैडम एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र गीत ने कार्यक्रम में रंग भर दिया. कर्मचारी अनिल भाऊ ने भी डॉ. आंबेडकर और बुद्ध पूर्णिमा पर प्रभावी भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भारत मोंढे ने किया. अंत में मनीषा, सुजाता और दिपाली मैडम द्वारा घर से बनाई गई खीर सभी को वितरित की गई, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता का माहौल बना. कार्यक्रम के लिए बनाए गए आकर्षक पोस्टर कला शिक्षिका निधी कडू द्वारा सजाए गए थे. इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. पुरणलाल हबलानी, संचालक सिवरामकृष्णा, संचालक रवि इंगले, पल्लवी चाकिलाला तथा प्राचार्य डॉ. जेकब दास ने सभी को शुभकामनाएं दीं. यह संपूर्ण आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा.





