25 से 27 जून तक कार्डियो-मेटाबॉलिक हेल्थ कैंप
विश्वास सुपरस्पेशालिटी क्लिनिक की चौथी वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

* हृदय, मधुमेह और संपूर्ण स्वास्थ्य जांच रियायती दरों पर उपलब्ध
अमरावती/ दि.24- स्थानिय मोती नगर स्थित विश्वास सुपरस्पेशालिटी क्लिनिक अपने चौथे वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 25 से 27 जून तक तीन दिवसीय कार्डियो-मेटाबॉलिक हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है. हृदय और स्वास्थ्य की ओर एक कदम थीम पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को हृदय रोग, मधुमेह और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है. शिविर में मार्गदर्शन वरिष्ठ फिजिशियन एवं हृदय रोग तथा मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. सुरज भुतडा तथा नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहल भुतडा करेंगे.
शिविर के अंतर्गत कार्डियक पैनल में विशेषज्ञ परामर्श, ईसीजी तथा जीएलएस सहित 2डी इको जांच उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मेटाबॉलिक पैनल के तहत लिपिड प्रोफाइल, कार्डियक रिस्क मार्कर्स, एचबीए1सी, ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड प्रोफाइल, सीबीसी, विटामिन डी3 तथा विटामिन बी12 जैसी महत्वपूर्ण जांचें रियायती दरों पर की जाएंगी. शिविर में न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग तथा फेफड़ों की क्षमता जांच (पीएफटी) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. आयोजकों के अनुसार यह शिविर विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग के जोखिम वाले व्यक्तियों तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग नागरिकों के लिए लाभदायक रहेगा.
डॉ. भुतडा ने बताया कि समय पर जांच और रोगों की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण बेहद आवश्यक है. शिविर में प्रत्येक व्यक्ति को उसकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. शिविर में भाग लेने वाले लोगों को रक्त जांच के लिए 10 से 12 घंटे का उपवास रखने तथा अपने पुराने मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है. पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. आयोजकों ने बताया कि शिविर में सीमित स्थान उपलब्ध हैं. इच्छुक नागरिक 93228 16098 पर संपर्क कर पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं





