परतवाडा थाने में अटल पांडे के खिलाफ मामला दर्ज

हिंदू सम्मेलन में दिया था बेहद भडकाउ भाषण

अमरावती/ दि.1- परतवाडा के दुरानी चौक में सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में बतौर वक्ता उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संयोजक अटलबिहारी राधाकृष्ण पांडे (52, मोहिनी नगर, वर्धा) द्बारा दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करनेवाला भाषण देने के साथ ही पुलिस महकमें को लेकर विवादास्पद बयान दिया गया. इस आशय की दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर परतवाडा पुलिस ने अटल बिहारी पांडे के खिलाफ तनाव फैलाने एवं भडकाउ भाषण देने के संबंधित अपराधिक मामला दर्ज किया हैं.
इस संदर्भ में परतवाडा पुलिस के हेड कांस्टेबल निलेश काले द्बारा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया कि 29 अप्रैल को शाम 6 से रात 10 बजे तक परतवाडा के दुरानी चौक में सकल हिंदू समाज द्बारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था. जिसमें वक्ता के तौर पर उपस्थित अटल बिहारी पांडे ने दो समुदायों के बीच तनाव एवं शत्रुत्व निर्माण करनेवाला भाषण दिया. जिससे सामाजिक सौहाद्र के लिए खतरा पैदा हुआ. इसके साथ ही पुलिस महकमें की प्रतिमा मलिन करने और जनता के मन में पुलिस महकमे को लेकर हीन भावना निर्माण करनेवाला भाषण भी अटल पांडे द्बारा दिया गया. इस शिकायत के आधार पर परतवाडा पुलिस ने अटलबिहारी पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 223, 353 (1), 353 (2) एवं पुलिस अप्रिती की भावना निर्माण करने संबंधि अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरू की हैं.

Back to top button