अमरावती के माहुली के पास पकडा तेंदूआ
मंगलवार सबेरे वनविभाग की एक्शन

* स्वास्थ्य जांच बाद जंगल में छोडा गया सुरक्षित
* वनविभाग की कार्रवाई
अमरावती/दि.5 – वनविभाग ने आज सबेरे माहुली थानांतर्गत बिजली ताप संयंत्र रतन इंडिया के पास तेंदूआ पकडा. तेंदूए को बडी होशियारी से पिंजरे में बंद कर अधिकारी और कर्मचारियों ने दोपहर बाद उसे प्राकृतिक अधिवास में छोड दिया. यह जानकारी देते हुए वनविभाग के सूत्रों ने बताया कि, तेंदूए की पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच करने के बाद उसे जंगल में रिहा किया गया.
उल्लेखनीय है कि, ताप बिजली संयंत्र रतन इंडिया परिसर में तेंदूआ दिखाई देने की सूचना के बाद नागरिकों में घबराहट मची थी. पिछले अनेक दिनों से जंगल महकमा वहां तेंदूए को पकडने की कोशिश कर चुका था. दो पिंजरे लाकर रखे गये थे. रात में गश्त भी की गई. आज तडके फिर एरिया से तेंदूआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही जंगल विभाग के अधिकारी और कर्मी वहां पहुंचे. सावधानी से तेंदूए को पिंजरे में लिया गया. उसे मोर्शी वनविभाग लाकर उसकी स्वास्थ्य जांच की गई. उपरान्त दोपहर को उसे बडी ऐतिहात से जंगल में छोडा गया. जिससे रतन इंडिया माहुली जहागीर परिसर के लोगों खासकर किसानों ने राहत की सांस ली है. इस एरिया में कई बार तेंदूआ दिखाई देने से लोग दहशत में आ गये थे. हालांकि वनविभाग का कहना है कि, घबराने की आवश्यकता नहीं है. कोई वन्यजीव दिखाई देता है, तो वनविभाग से संपर्क करने का आवाहन किया गया. आज के ऑपरेशन में आरएफओ चौधरी, धंदर, गावनेर और टीम ने सहभाग किया.





