मनाया गया धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में

* श्रद्धा एवं मान-सत्कार
* हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन
अमरावती/दि.7- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अमरावती में आठवीं पातशाही धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का पावन प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धा, भक्ति एवं मान-सत्कार के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ हुआ. इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई अरुणदीप सिंघ, भाई गुरजीत सिंघ, भाई अभिषेक सिंघ ने गुरबाणी कीर्तन एवं गुरु महिमा का गायन किया. जिसमें बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया. संगत ने गुरु चरणों में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया.
दीवान के दौरान वक्ताओं ने धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के जीवन, सेवा, करुणा, विनम्रता एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब ने अल्प आयु में ही निस्वार्थ सेवा, दया और परोपकार का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने संगत से गुरु साहिब के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के समापन पर गुरु का प्रसाद एवं गुरु का नाश्ता (लंगर) संगत में प्रेमपूर्वक वितरित किया गया. गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने समस्त संगत का कार्यक्रम में शामिल होकर गुरुपर्व को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी को गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
इस समय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष चरणजीत कौर (रीना) नंदा, सचिव नरेन्द्रपाल सिंघ अरोरा, कोषाध्यक्ष रतनदीप सिंघ बग्गा, अमरजोत सिंघ जग्गी, राजेन्द्र सिंघ सलूजा, गुरविंदर सिंघ बेदी, हर्बाशक सिंघ ओबेवेजा, दिलीप सिंघ बग्गा, विक्रम सिंघ नंदा, तेजिन्दर सिंघ उबेवेजा, मंजीत सिंघ होरा, शरणपाल सिंघ अरोरा, दिनेश सचदेवा, जगविंदर सिंह सलूजा, हरजिंदर सिंघ मोंगा, बलदेव सिंघ बग्गा, प्रिन्स सिंघ जुनेजा, अमित सिंघ सलूजा, अजिंदर सिंघ मोंगा, गुरविंदर सिंघ मोंगा, हेमेंद्र सिंघ पोपली, जगदीशलाल छाबड़ा, प्रवीण सिंघ मोंगा, सुमित सिंघ, सतपाल सिंघ, प्रल्हाद सिंघ साहनी, सुनील मेहरा, अजीत सिंघ बग्गा, हरदीप सिंघ सलूजा, रबजीत सिंघ सेठी, गिरीश सिंघ सवाल, योगेश राजपूत, लखा सिंघ,यश, रोशन, प्रवीण नथानी, संजय कडू, ज्योति नारायण, सोनू कौर नंदा, सुरजीत कौर सलूजा, जसपाल कौर जग्गी, निक्की कौर अरोरा, मिनी कौर अरोरा, कमल कौर मोंगा, स्वीटी कौर सलूजा, रमनजीत कौर बेदी, मीनू कौर पोपली,अनीता कौर ओबेवेजा, पिंकी कौर बग्गा, मीना शोधनी, रोमा चेलानी आदि साथ संगत उपस्थित थे.

Back to top button