पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण

श्रीक्षेत्र कौंडण्यपुर में महाआरती कर देश की प्रगति के लिए की प्रार्थना

कौंडण्यपुर /दि.15– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अमरावती जिला ग्रामीण की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) रविराज देशमुख के नेतृत्व में श्रीक्षेत्र कौंडण्यपुर में भव्य महाआरती और विशेष प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
कार्यक्रम में जिला महासचिव शंतनू देशमुख, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन इंगले, संतोष मठिया, अशोकराव देशमुख, श्रीकांत मांडवे, संतोष साठवणे, गोपी वेरुलकर, उमेश श्रीखंडे, प्रशांत कडू, गिरीश भूतडा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता तिखिले, लिना मोरगडे, वर्षा गाडगे, प्रणिता शिरभाते, कुर्‍हा की सरपंच मीना नायर, ज्योती मोरे, दुर्गा डहाके, विनायकराव कडू, आशीष दुबे, गणेश बांबल, भाजपा युवा मोर्चा जिला महासचिव अनुराग नायर, रणजीत चौधरी, भरत यांगड, शरद तालन तथा श्री ईस्कॉन धाम के श्री जोगेश्वर प्रभुजी, अर्पित दुबे सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व माता-बहने बडी संख्या में उपस्थित थी.
विदर्भ की राजकन्या माता रुक्मिणी के मायके और ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व प्राप्त कौंडण्यपुर में स्थित विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर तथा वर्धा नदी घाट एवं ईस्कॉन मंदिर भक्तिमय वातावरण में डूब गया. इस समय उपस्थितों ने महाआरती कर देश के उज्वल भविष्य के लिए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य व उनकी दीर्घायू के लिए भगवान विठ्ठल के चरणों में प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई 12 वर्षों में विविध कल्याणकारी योजना, विकास काम, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत सुविधा विकास, महिला सक्षमीकरण और गरीबों के कल्याण के लिए चलाए गए उपक्रमों का उल्लेख किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान विश्व स्तर पर निर्माण हुई है और देश का सर्वांगिण विकास हुआ है, ऐसा मत उपस्थितों ने व्यक्त किया. भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक साथ आकर राष्ट्रगीत, सामाजिक समरसता तथा विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का निर्धार व्यक्त किया. धार्मिक श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति का संगम बने इस कार्यक्रम की वजह से परिसर में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ. मोदी जी के नेतृत्व में भारत और अधिक सक्षम, समृद्ध व आत्मनिर्भर बने, ऐसी प्रार्थना भगवान विठ्ठल के चरणों में की गई.

Back to top button