चंदन उटी उत्सव व भव्य महाप्रसाद का आयोजन
चांदुर रेलवे तहसील के श्रीक्षेत्र सावंगा में

चांदुर रेलवे/दि.11 – चांदुर रेलवे तहसील के प्रसिध्द तीर्थक्षेत्र सावंगा (विठोबा) में निज ज्येष्ठ अमावस्या निमित्त मंगलवार 14 जुलाई को विविध धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. चंदन उटी उत्सव और भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया है.
श्री विठोबा संस्थान उर्फ श्रीकृष्ण अवधूत बुवा संस्थान की ओर से संस्थान की ओर से सायंकाल 5 बजे संस्थान परिसर में पारंपरिक पध्दति से उटी उत्सव उत्साह से मनाया जायेगा. इस समय भजन , नामस्मरण और भक्तिमय वातावरण में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगे. उसके बाद बाहर गांव से आनेवाले भक्तों के लिए संस्थान के अन्नदान समिति की ओर से भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. संस्थान के प्रसादालय में तथा सार्वजनिक महाप्रसाद कार्यक्रम में सभी भाविक भक्त अनुशासन का पालन कर सहयोग करे, ऐसा आवाहन किया जा रहा है.
इस समारोह में विश्वस्त मंडल सेवेकरी व हजारों भक्तों की उपस्थिति अपेक्षित है, निज ज्येष्ठ अमावस्या निमित्त श्री अवधूत महाराज के दर्शन लेने के लिए परिसर सहित विविध भाग क्षेत्र से भाविक बडी संख्या में आयेंगे.
संस्थान की ओर से इस साल भी आषाढी निमित्त चंदन उटी उत्सव व गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम तथा श्रावण मास निमित्त अखंड जागृति भजन मंडल का आयोजन किया गया है.
इस धार्मिक व आध्यात्मिक समारोह का लाभ लेेने के लिए भक्त बडी संख्या में उपस्थित रहकर तन, मन व धन से सहयोग करे, ऐसा आवाहन संस्थान के अध्यक्ष पुंजाराम नेमाडे, उपाध्यक्ष कृपासागर राउत, सचिव अशोक सोनवाल तथा विश्वस्त वसंत शेंडे, गोविंद राठोड, फुलसिंग राठोड, चरणदास कांडलकर, प्रवीण कुकडकर, लक्ष्मण राठोड, वैभव मानकर, स्वप्निल चौधरी ने किया है.





