दर्यापुर वकील संघ के चुनाव में परिवर्तन पैनल की शानदार जीत

परिवर्तन पैनल के समर्थकों ने किया जमकर जल्लोष

दर्यापुर /दि.11- दर्यापुर वकील संघ के चुनाव में परिवर्तन पैनल ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर शानदार जीत हासिल की है. ज्येष्ठ विधिज्ञ तथा मार्गदर्शक एड. संतोष धर्माधिकारी, एड. दिलीप अग्रवाल, एड. जगदीश विल्हेकर, एड. विद्यासागर वानखडे, एड. अतुल नलकांडे, एड. निशिकांत पाखरे, एड. नंदकिशोर रायकवार और एड. नरेंद्र पवार के नेतृत्व में लडे गए इस चुनाव में परिवर्तन पैनल ने अपना निर्विवाद वर्चस्व सिद्ध किया है.
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर एड. प्रदीप शेलके, उपाध्यक्ष पद पर एड. देवानंद पर्वतकर, सचिव पद पर एड. अनुराधा गोमासे, सहसचिव पद पर लीना गहरवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर एड. वैभव इंगले ने शानदार जीत हासिल की है. इस चुनाव की विशेषता यह रही कि, परिवर्तन पैनल के सदस्य पद के चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. जिसमें एड. उषा अग्रवाल, एड. आम्रपाली चौरपगार, एड. सौरभ दिघडे और एड. रितेश गवई का समावेश था. यह चारों उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुनकर आने पर चुनाव के पूर्व ही परिवर्तन पैनल ने महत्वपूर्ण बढत बना ली थी.
चुनाव परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में परिवर्तन पैनल के समर्थकों ने जमकर जल्लोष किया और विजयी उम्मीदवारों का पुष्पहार व पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया. इस समय मार्गदर्शक एड. संतोष धर्माधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए वकील संघ की परंपरा, प्रतिष्ठा और सदस्यों के हितों के लिए एक साथ आकर काम करने का आवाहन किया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वकील संघ के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी वकीलों को साथ लेकर पारदर्शक, सकारात्मक और सर्वसमावेश कार्य पद्धति से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया. परिवर्तन पैनल की इस शानदार जीत की वजह से दर्यापुर के विधि क्षेत्र में नए पर्व की शुरुआत हुई, ऐसी भावना वकीलों व समर्थकों ने व्यक्त की.

Back to top button