नागपुर-पुणे भीषण गर्मी के जोखिमवाले शहरों में

दुनिया के 50 गर्म शहरों में भारत के 14 शहर

नई दिल्ली/दि.11 – विश्व के 205 सबसे बडे शहरों पर हुए एक विश्लेषण के अनुसार भारत, पाकिस्तान, नाईजिरिया और घाना में ऐसे स्थानों की संख्या सर्वाधिक है, जहां भीषण गर्मी का खतरा है. इस सूची के शीर्ष 50 शहरों में जयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र भी शामिल है. सबसे अधिक जोखिमवाले 95% से अधिक शहर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया तथा उप-सहारा अफ्रिकी में है.
सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक विश्व में भीषण गर्मी से सबसे अधिक जोखिमवाला शहर इराक का अलबसरा है और उसके बाद गुजरात का अहमदाबाद आता है. अध्ययन में उन जगहों की पहचान की गई है, जहां धरती के गर्म होने के कारण लोगों को सबसे अधिक खतरा है. सबसे अधिक जोखिमवाले शीर्ष 50 शहरों में शामिल 14 भारतीय शहरों में महाराष्ट्र के नागपुर और पुणे, तमिलनाडु के मदुराई और चेन्नइ, कर्नाटक का बेंगलुरु और यूपी के कानपुर तथा लखनउ शामिल है. इस अध्ययन में 10 लाख से अधिक आबादीवाले शहरों का विश्लेषण किया गया.

* अध्ययन के ये भी निष्कर्ष
– अत्याधिक गर्मी के खतरे वाले शहरों की सबसे अधिक संख्या भारत, पाकिस्तान, नाईजिरिया और घाना में है. काहिरा (मिस्त्र), बैंकॉक (थाईलैंड), हनोई (विएतनाम) और जयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र भी सबसे अधिक जोखिमवाले शीर्ष 50 शहरों में शामिल है.
– केवल भीषण गर्मी पडना ही किसी शहर के समग्र जोखिम का सही संकेतक नहीं है. बैंकॉक और सउदी अरब के जेद्दा जैसे शहरों में गर्मी का जोखिम अधिक होने के बावजूद, वहां उससे निपटने की बेहतर व्यवस्था होने के कारण अपेक्षाकृत कम जोखिमवाली श्रेणी में रखा गया है.

Back to top button