तीन सप्ताह से जिला अस्पताल का सिटी स्कैन बंद

गरीब मरीजो को हो रही परेशानी

अमरावती/दि.16– जिला सामान्य अस्पताल का सिटी स्कैन विभाग पिछले 22 दिनों से बंद रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है. जिला अस्पताल में हर दिन औसतन 30 से 40 मरीज का सिटी स्कैन होता है. अब गरीब मरीजो को कभी भी सिटी स्कैन के लिए सुपर स्पेशालियी अस्पताल में जाना पडता है. इस कारण अस्पताल प्रशासन के प्रति तीव्र रोष व्याप्त है.
शहर में 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिला अस्पताल का दुर्घटना कक्ष, एक्स-रे विभाग तथा सिटी स्कैन विभाग में पानी घुस गया था. इस घटना के कारण अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों को भी काफी परेशआनी का सामना करना पड रहा था. बारिश का पानी सिटी स्कैन मशीन में घुसने से 22 दिनों का समय बितने के बावजूद सेवा पूर्ववत नहीं हुई है. मरीजो के उपचार के लिए लगनेवाला समय तथा सुपर स्पेशालिटी में भी सिटी स्कैन के लिए मरीजों की भीड को ध्यान में रखते हुए सिटी स्कैन तत्काल दुरुस्त करने की मांग नागरिकों द्वारा की गई है.

Back to top button