निवेश के नाम पर सात करोड रुपए का चुना
मोर्शी की घटना, महिला समेत साथियों ने रची साजिश

अमरावती/दि.16– रिश्ते का दुरुपयोग करते हुए और निवेश पर मुनाफे का प्रलोभन देकर चार सदस्यो वाले गिरोह ने अमरावती के एक और मोर्शी के 18 लोगों को 7 करोड 19 लाख रुपए से ठगा रहने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इश प्रकरण में मोशर्ई पुलिस ने मंगलवार की रात एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है.
इस प्रकरण की आरोपी महिला नीता यह शिकायतकर्ता अमरावती गाडगेनगर निवासी बबन पुंडलिकराव लायदे की नजदिकी रिश्तेदार है. अपने भाई की कंपनी है. उसमें निवेश किया तो प्रति माह अच्छा मुनाफा मिलने का प्रलोभन देकर उसने शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया. रिश्तेदारी के कारण शिकायतकर्ता ने शुरूआत में 1 करोड 50 लाख रुपए निवेश किए. तब आरोपियों ने शुरूआत में 5 लाख रुपए मुनाफे के तौर पर वापिस लौटाए और विश्वास हासिल किया. पश्चात मुनाफे की कोई भी रकम नहीं दी गई. शिकायतकर्ता ने बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल जवाब दिए. इतना ही नहीं बल्कि महिला के घर जाने पर दोबारा घर आने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. ऑन रिकार्ड सबूत और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच करने के बाद आखिरकार मोर्शी निवासी संदिग्ध आरोपी अवी उद्धवराव बुरंगे, नीता अवि बुरंगे, नागपुर निवासी श्याम जगन्नाथ चारोडे और पुणे निवासी अनिल कटारिया के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच मोर्शी पुलिस आगे कर रही है.





