सरोज चौक क्षेत्र में नालियों की सफाई
दुकानदारों को दिए गए नोटिस

* पार्षद रतन डेंडूले ने किया निरीक्षण
अमरावती/दि.5- नमूना प्रभाग क्रमांक 13 अंतर्गत सरोज चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों की विशेष सफाई करवाई गई. क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई.
नगरसेवक रतन डेंडूले के नेतृत्व में संबंधित विभाग की टीम ने सरोज चौक परिसर की नालियों की सफाई की. निरीक्षण के दौरान नालियों में जमा कचरा एवं गाद को हटाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई. सफाई अभियान के दौरान नालियों में कचरा डालने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए. प्रशासन ने संबंधित व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा नालियों को अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर रतन डेंडूले ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने नागरिकों एवं दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.





