सीपीडीए समृद्धि परिवार ने मनाया आनंद किरी का जन्मदिन

अमरावती/दि.27– सीपीडीए समृद्धि परिवार के सक्रिय सदस्य आनंद किरी का जन्मदिन राजापेठ स्थित राज रेस्टोरेंट में बड़े हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और मित्रों ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आनंद किरी के साथ आत्मीयता से समय बिताया और अल्पाहार का आनंद लिया. पूरे आयोजन में सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक माहौल देखने को मिला.
इस अवसर पर सीपीडीए समृद्धि परिवार के श्याम शर्मा, संदीप खेडकर, प्रशांत लढ्ढा, राजेंद्र अग्रवाल, सतीश पुरोहित, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नितिन अंबरकर, विजय इंगले, वसंत गुप्ता, नंदकिशोर चांडक, रवि भाऊ कडू, अमृत सर्वैया, सुदेश पंपालिया, रोशन पच्चीगर, राजेंद्र केवले, महेश दुबे, महेश चिमनानी तथा नरेंद्र चूडासामा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी उपस्थितजनों ने आनंद किरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक, व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की. कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ.





