30 वर्षों से विराजमान दगडूशेठ हलवाई गणपति को दी भावपूर्ण विदाई

सामरा नगर में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ किया बप्पा का विसर्जन

अमरावती/दि. 26- शहर के सामरा नगर परिसर में पिछले 30 वर्षों से श्री दगडूशेठ हलवाई गणपति की स्थापना की जा रही है. इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ बप्पा की स्थापना की गई थी. गणेशोत्सव के समापन पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा को विदाई दी और उनका विसर्जन किया.
पिछले तीन दशकों से चली आ रही इस परंपरा के चलते जगदाले परिवार के लिए गणेशोत्सव विशेष आस्था का पर्व बन गया है. परिवार के सदस्यों ने पूरे गणेशोत्सव के दौरान बप्पा की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव मनाया. विसर्जन के अवसर पर संदीप जगदाले, अनिता जगदाले और पृथ्वीराज जगदाले सहित परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी. विसर्जन के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं. जगदाले परिवार की ओर से पिछले 30 वर्षों से निभाई जा रही यह गणेश स्थापना की परंपरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक संस्कार और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनी हुई है. हर वर्ष गणेशोत्सव के दौरान बड़ी श्रद्धा से बप्पा की स्थापना और उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है तथा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विधिवत विसर्जन किया जाता है. इस अवसर पर पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी विशेष रुप से उपस्थित रहकर पूजा-अर्चना की. ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बाप्पा को भावपूर्ण विदाई दी.

Back to top button