पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल का नागपुर तबादला

अमरावती सीआईडी की एसपी प्रांजली सोनावणे नई डीसीपी

अमरावती/दि.24 महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा मंगलवार 23 जून की शाम राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की गई है. इस सूची में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के तहत नई नियुक्तियां की गई है. जिसमें अमरावती के डीसीपी रमेश धुमाल का तबादला नागपुर कर दिया गया है. वहीं उनकी जगह पर अमरावती सीआईडी की एसपी प्रांजली सोनावणे को डीसीपी के तौर पर नियुक्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार जारी की गई सूची के अंतर्गत इस आदेश के तहत अमरावती पुलिस आयुक्तालय के मुख्यालय डीसीपी रमेश धुमाल का तबादला नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय में किया गया है. उन्हें नागपुर शहर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा उनकी जगह पर अमरावती में सीआईडी में कार्यरत एसपी प्रांजली सोनावणे को शहर पुलिस आयुक्तालय में डीसीपी के तौर पर नियुक्त किया गया है.
गौरतलब है कि, हाल ही में अमरावती के दौरे पर आए पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते ने संकेत दिए थे कि, जून माह के अंतिम सप्ताह तक पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उसी के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. गृह विभाग के इस आदेश के बाद अमरावती पुलिस आयुक्तालय में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है. जिससे विभागीय कार्यप्रणाली में नई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण होगा.

Back to top button