आज से मधुमेह, हृदयरोग की गोली मिलेगी सस्ती

स्वास्थ्य सेवा पर खर्च कम करने की दिशा में केंद्र सरकार का बडा कदम

नई दिल्ली /दि.11 – स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कम करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राष्ट्रीय औषधि कीमत निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 39 अत्यावश्यक औषधियों की कीमत निश्चित की है. केंद्र सरकार के इस निर्णय से रक्तदाब, मधुमेह, हदृयरोग आदि गंभीर बीमारियों की औषधियां कम कीमत पर उपलब्ध होगी. जिसका फायदा लाखों मरीजों को होगा और औषधियों की बढती कीमतों पर नियंत्रण रखने में मदद होगी.
निश्चित की गई कीमतों वाली औषधियों में रक्तदाब, मधुमेह, हृदयविकार, कोलेस्ट्रॉल, संक्रमण, आंखों की बीमारी और विटैमीन-डी सहित विविध औषधियों का समावेश है. वहीं कुछ विशेष इंजेक्शन और ओरल सोल्यूशन्स फार्मा कंपनियों के लिए भी कडे नियम बनाए गए है. किसी भी औषधि उत्पादक कंपनी अथवा विक्रेता सरकार द्वारा निश्चित किए गए दामों से अधिक दाम अब ले नहीं सकेंगे, ऐसा भी एनपीपीए ने स्पष्ट किया है.

* क्या है नए नियम?
सभी औषधि विक्रेताओं और वितरकों को अपनी दुकान में औषधियों के दाम की सूची लगाना अनिवार्य है. जिससे ग्राहकों को कीमत सहज देखने को मिलेगी. निश्चित दाम से अधिक दाम लेने पर संबंधित कंपनी और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत अतिरिक्त रकम ब्याज सहित वसूली जाएगी और वह रकम सरकार की तिजोरी में जमा की जाएगी.

– उच्च रक्तदाब की गोली 12.03 से 19.53 रुपए.
– हृदय व रक्त विकार से संबंधित प्रति गोली 3.67 से 21.40 रुपए.
– मधुमेह की गोली 19.30 से 13.27 रुपए.
– कर्करोग उपचार के इमॅटिनिब ओरल सोल्यूशन 59.61 रु. प्रति मिली.

Back to top button