अभियंता दिवस पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को साईकल का वितरण
महाराष्ट्र कंत्राटदार महासंघ, महाराष्ट्र इंजि.असो.का आयोजन
अमरावती/दि.26– 24 सितंबर को अभियंता दिवस पर लोकनिर्माण विभाग के अभ्यास कक्ष में महाराष्ट्र राज्य कंत्राटदार महासंघ, महाराष्ट्र इंजिनिअर्स असोसिएशन, राज्य अभियंता संगठना और ऐरो फाउंडेशन अमरावती के संयुक्त तत्वाधान में ‘एक हाथ मदतीचा- निर्धार सामाजिक बांधिलकीचा’ इस अभिनव उपक्रम का आयोजन किया गया था. इस उपक्रम अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के दौरान प्रवास करते समय दिक्कते न आए इस उदेश्य से 25 जरूरतमंद विद्यार्थियों साईकल का वितरण किया गया.
अभियंता दिवस भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वैश्वरैय्या की जयंति के निमित्त मनाया जाता है. अभियांत्रिकी क्षेत्र के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने के साथ समाज के जरूरतमंदों के लिए कुछ करने की जबाबदारी प्रत्येक व्यक्ति की है. इस भावना से इस साल अभियंता दिन को सामाजिक उपक्रम से जोडा गया. इस उपक्रम अंतर्गत 25 जरूरतमंद विद्यार्थियों को साईकल प्रदान की गई. जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. इस उपक्रम के सफल आयोजन के लिए महाराष्ट्र राज्य कंत्राटदार महासंघ ,महाराष्ट्र इंजिनिअर्स असोसिएशन, राज्य अभियंता संगठना और ऐरो फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने अथक प्रयास किए.





