पति ने पत्नी का मरोणोपरांत नेत्रदान करवाकर दिया मानवता का संदेश
दिशा इंटरनेशनल आय बैंक ने की नेत्रदान की प्रक्रिया
अमरावती/दि.26– स्थानीय संजय नगर नं.02 निवासी रेखा सुभाष गजघाटे (51) का दुखद निधन हुआ. जिसमें गजघाटे परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. ऐसी दु:ख की घडी में उनके पति सुभाष गजघाटे ने अपनी पत्नी स्व. रेखा सुभाष गजघाटे का नेत्रदान करने का निर्णय लिया. और दिशा ग्रुप एवं दिशा फाउंडेशन द्बारा संचालित दिशा इंटरनेशनल आय बैंक से संपर्क किया. दिशा इंटरनेशनल आय बैंक ने मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की.
नेत्रदान के इस पवित्र कार्य करने पर दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन व दिशा इंटरनेशनल आय बैंक के संचालक मंडल द्बार गजघाटे परिवार का आभार व्यक्त करते हुए गजघाटे परिवार को मानवीय अवयव प्रत्यारोपण कानून अंतर्गत नेत्रदान का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इस सेवाभावी कार्य में गजघाटे परिवार के सागर गजघाटे, अनिकेत शेंडे, यश बनसोड तथा परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहकार्य मिला. दिशा ग्रुप व दिशा इंटरनेशनल आय बैंक के सभी पदाधिकारियों ने स्व. रेखा सुभाष गजघाटे को भावपूर्ण श्रध्दांजली अर्पित की.





