20 को जिला स्तरीय ईज्तेमाई निकाह
34 जोडो की होगी शादियां, सभी जोडो को दिए जाएंगे गिफ्ट

* एमआईएम व सुफियान एज्यू. एंड वेलफेयर सोसा. का आयोजन
* पूर्व सांसद इम्तियाज जलील रहेंगे मुख्य अतिथि
अमरावती/दि.14- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की अमरावती शाखा तथा सुफियान एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी (अमरावती) द्बारा आगामी बुधवार 20 मई को अमरावती शहर में जिला स्तरीय इस्तेमाई निकाह समारोह यानी सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं. 20 मई को शाम 6 बजे सुकली रोड पर लालखडी परिसर स्थित अफ्फान हॉल/सुफियान हॉल में आयोजित होने जा रहे इस समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि एमआईएम के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सैयद इम्तियाज जलील सहित एमआईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी युसूफ पुंजानी व प्रदेश महासचिव समीर साजीद बिल्डर उपस्थित रहेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए एमआईएम के शहराध्यक्ष हाजी इरफान खान ने बताया कि इस आयोजन में 35 जोडों का निकाह करवाया जाएगा तथा सभी जोडों को आयोजकों की ओर से उपहार के तौर पर जीवनावश्यक वस्तुए प्रदान की जाएगी. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु एमआईएम के शहर उपाध्यक्ष मो. इकबाल, महासचिव शहजाद खान व नासीर खान, सचिव हाजी अब्दूल वहीद, मौलवी इकराम, असलम शहजाद, कार्यकारिणी सदस्य अनीस शाह, प्रा. सना उल्ला, मोहम्मद फारूख, जाहीद खान, मो. समीर, फिरोज कुरैशी, शेख जफर शेख गफ्फार, मो. मोहम्मद रिजवान व जफर बेग, एमआईएम के मनपा गट नेता अब्दुल हमीद, पार्षद अहमद शाह इकबाल शाह, फरहा नाज सअहद अली, आसीया अंजुम वाहीद खान, बीबी बतुल ताहेर शाह, मरीयम बानो इस्माईल रारानी, नुजहत परवीन शाकीर हुसैन, नजीब खान करीम खान, सैयद राशीद अली प्रयासरत हैं.





