चुरणी में रक्त व स्वास्थ्य जांच शिविर को उत्स्फूर्त प्रतिसाद
उड्डाण इंजीनियर्स मल्टीपर्पज सोसायटी का आयोजन

चुरणी /दि.15– चिखलदरा तहसील अंतर्गत चुरणी ग्राम में 12 सितंबर को ग्रामीण अस्पताल में उड्डाण इंजीनियर्स मल्टीपर्पज सोसायटी की ओर से रक्त व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. 30 से अधिक नागरिकों के रक्त व स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई. इस शिविर में इर्विन अस्पताल अमरावती के डॉ. एम. एस. वर्मा व प्रतीक्षा मैडम के मार्गदर्शन में 6 सदस्यीय वैद्यकीय पथक ने नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की और उनकी स्वास्थ्य से संबंधित समस्या जानी एवं आवश्यक मार्गदर्शन किया.
शिविर को सफल बनाने उड्डाण के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वयंसेवकों ने नागरिकों का पंजीयन किया और नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन किया तथा वैद्यकीय पथक को अपना सहयोग दिया. इस दौरान माधवराव पोहोकार, आयुष खापरे, ओम पुरोहित ने स्वयंसेवक के तौर पर सक्रिय सहभाग लिया. वहीं अभिजीत देशमुख व रुद्रेश देशमुख ने शिविर की संपूर्ण रुपरेखा आखकर नियोजन व मार्गदर्शन किया. ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों में स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरुकता निर्माण करने के लिए और स्वास्थ्य समस्या समय पर निदर्शन में आने के लिए इस तरह के उपक्रम चलाए जाएंगे, ऐसा संकल्प उड्डाण इंजीनियर्स मल्टीपर्पज सोसायटी द्वारा लिया गया.





