प्यार का नाटक कर नाबालिग युवती का शोषण

छात्रा की छेडछाड करने वाले दो गिरफ्तार

अमरावती /दि.1 – नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर उसे गर्भवती किया गया. शेंदूरजनाघाट थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई. जबकि दत्तापुर थाना क्षेत्र की दूसरी घटना में दो नाबालिग महाविद्यालयीन छात्रा का पीछा कर दो युवकों ने छेडछाड की.
शेंदूरजनाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती की शिकायत पर उससे शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उस युवक ने प्यार का नाटक कर पिछले 10 माह से उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर उसे गर्भवती किया. दत्तापुर थाना क्षेत्र के अन्य घटना में पीडित नाबालिग युवती अपनी सहेली के साथ महाविद्यालय जाती थी, तब पिछले दो माह से इन युवतियों का संदिग्ध सलमान शेख (19) और आसीफ शेख (20) यह दुपहिया से पीछा करते थे. इन युवकों ने छात्राओं को दुपहिया का कट मारा. इसके अलावा दोनों को इशारे कर छेडछाड की. ऐसा आरोप पीडित युवती ने शिकायत में किया है. इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सलमान शेख और आसीफ शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Back to top button