सावन शुरु होते ही शिवमंदिरों में हुई विशेष पूजा

सज रहे भोले बाबा के दरबार, गौरी शंकर मंदिर में भक्तों का तांता

अमरावती /दि.1 – गुरुवार 30 जून से सावन माह शुरु हो गया है. शिवमंदिरों में विशेष पूजा आराधना हो रही है. चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में भक्तों का तांता है. हर कोई प्रवित्र शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर रहा है. मंदिर के प्रबंधक तेज प्रकाश शर्मा ने बताया कि, भोले बाबा के दरबार सज रहे हैं. आज के दिन शिवभक्त महीनेभर का संकल्प लेते है. वे रोजाना आकरजल चढाते है.
श्रद्धालु भी मानते है कि सावन में जलाभिषेक कर लें. इस माह में सोमवार और शिवरात्रि आएगी. महादेव को सावन का महीना प्रिय है. 11 अगस्त को शिवरात्रि है. सावन के साथ ही कांवड यात्रा शुरु हो जाती है. लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री और अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते है. बडी संख्या में कांवडिए दिल्ली पहुंचते है. कनॉट प्लेस स्थित शिव मंदिर के पुजारी कैलाश कौशिक ने बताया कि, मंदिर में सुबह से जलाभिषेक हो रहा है.
* शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक
झंडेवाला देवी मंदिर के प्रांगण में पहली मंजिल पर शिवालय है. यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. मंदिर के ट्रस्टी और अतिरिक्त प्रबंधक रवींद्र गोयल ने बताया कि, नीचे गुफा वाले शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है. इसकी बुकिंग पहले होगी. यह अभिषेक दिन में पांच बार होगा.

Back to top button