कक्षा 11वीं में प्रवेश के बाद भी शाखा बदलने की सुविधा

अमरावती /दि.13– कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया में पसंदिदा शाखा या महाविद्यालय नहीं मिलने पर कई विद्यार्थी संभ्रम में पड जाते है. साथ ही कुछ दिनों के बाद अपने द्वारा चुनी गई शाखा अपनी रूची, क्षमता या भविष्य में करियल के लिए योग्य नहीं रहने का ऐहसास भी कई लोगों को होता है. ऐसे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए शालेय शिक्षा विभाग ने एक शानदार निर्णय लिया है. इसके तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश के बाद भी शाखा, विषय, अध्यापन माध्यम तथा कनिष्ठ महाविद्यालय को बदलने हेतु ऑनलाईन ट्रान्सफर मॉड्यूल शुरू किया गया है. जिसके चलते विद्यार्थियों को दोबारा प्रवेश प्रक्रिया करने की बजाए घर बैठे आवश्यक बदलाव के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है. जिसके चलते कक्षा 11वीं में प्रवेश के बाद भी विद्यार्थियों द्वारा अपनी पसंद के अनुरूप योग्य पर्याय चुने जा सकेंगे.
बता दे कि, कई विद्यार्थियों को अंकों के आधार पर अथवा उपलब्ध सीटों की वजह से मनपसंद शाखा नहीं मिलती. वहीं कुछ विद्यार्थियों को विज्ञान शाखा मिलने के बाद कला अथवा वाणिज्य शाखा ज्यादा सही महसूस होती है. जबकि कुछ को इससे उलट बदलाव चाहिए होता है. इस बात के मद्देनजर अब शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाईन ट्रान्सफर मॉड्यूूल को शुरू किया गया है. जिसके तहत विद्यार्थी अब शाखा, विषय व माध्यम सहित कनिष्ठ महाविद्यालय बदलने के लिए भी आवेदन कर सकते है. जिसके बाद संबंधित शाखा, विषय, माध्यम व कनिष्ठ महाविद्यालय में सीट उपलब्ध रहने पर नियमानुसार बदलाव को मंजूर किया जाएगा.
* कौन से विद्यार्थी कर सकते है आवेदन
कक्षा 11वीं में प्रवेश निश्चित रहनेवाले विद्यार्थी, कक्षा 11वीं से 12 वी में जानेवाले पात्र विद्यार्थी तथा अन्य शिक्षा मंडलों से महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के ईच्छूक विद्यार्थी इस व्यवस्था के तहत ऑनलाईन आवेदन कर सकते है. जिसके तहत सीबीएसई, आयसीएसई सहित अन्य शिक्षा मंडलों से कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी कक्षा 11वीं महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते है. जिसके चलते विविध बोर्ड के विद्यार्थियों को समसमान अवसर उपलब्ध होंगे.
* पसंद व क्षमता के अनुसार पर्याय चुनने का अवसर
विद्यार्थियों द्वारा केवल अपने अंकों के आधार पर ही नहीं, बल्कि अपनी रूचि, क्षमता व भविष्य के करियर का विचार करते हुए शाखा व विषय चुने जाए, इस उद्देश को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है. जिसके चलते निर्णय लेने में हुई गलती को दुुरूस्त करने का अवसर इस सुविधा के जरीए विद्यार्थियों को मिलेगा.
* जिले में कक्षा 11वीं की 43110 सीटें उपलब्ध
बता दे कि, अमरावती जिले में कक्षा 11वीं की कुल 43 हजार 110 सीटें उपलब्ध है. जिसमें से 31 हजार 367 सीटें अब भी रिक्त पडी है और इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है.