फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार कर महिला के न्यूड फोटो पति को भेजे
परतवाडा पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती /दि.27- साइबर अपराधी ने एक महिला के नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार कर उसके पति को उसके आपत्तिजनक और न्यूड फोटो भेजकर मानसिक रुप से परेशान किया. यह मामला प्रकाश में आने के बाद परतवाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक किसी शरारती तत्व ने परतवाडा की 27 वर्षीय शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम का और फोटो का दुरुपयोग किया. उसने इंस्टा पर फर्जी अकाउंट तैयार किया. इस प्राइवेट अकाउंट से आरोपी ने शिकायतकर्ता को उसकी पत्नी के न्यूड फोटो ‘वन क्लिक शॉर्ट’ अथवा केवल एक दफा ही देखते आने वाला फोटो भेजा. इतने पर ही नहीं रुके आरोपी ने पीडित महिला के फोटो का इस्तेमाल कर और दो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार किये. इस अकाउंट पर पीडिता के अनुमति के बगैर उसके फोटो और डीपी रख उसकी सोशल मीडिया पर बदनामी करने का प्रयास किया. 9 से 23 मई के दौरान यह घटना घटित हुई. पीडिता का फोटो मॉर्फ किया गया. यह संपूर्ण मामला उजागर होने के बाद पीडित परिवार ने तत्काल परतवाडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. थानेदार सुरेश म्हस्के के मार्गदर्शन में पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल इस प्रकरण का आरोपी अज्ञात है. साइबर सेल की सहायता से यह फर्जी आईडी कौन चलाता था, इस बाबत पुलिस जांच कर रही है.





