रामकृष्ण शिक्षण शास्त्र महाविद्यालय में विदाई समारोह

अमरावती /दि.16- रामकृष्ण शिक्षण शास्त्र महाविद्यालय उत्तमनगर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णा माकोडे की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. नागदेवते उपस्थित थे. विदाई समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णा माकोडे ने कर विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए मार्गदर्शन किया.
समारोह के प्रमुख अतिथि डॉ. नागदेवते ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में आ रही अडचणों को मात देकर सतत प्रयास करने की सलाह दी. इस अवसर पर बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थीयों ने अपना मनोगत व्यक्त कर प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस स्मरणीय क्षण की यादों के तौर पर प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थीयों ने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को स्मृतीचिन्ह प्रदान किये. इस समय महाविद्यालय की प्रा. पूनम पाटील, प्रा. अमृता पांडव, प्रा. किर्ती डहाने, प्रा. रूपेश गोंडाने उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षणार्थी आरती वर्मा व निखिल पुंडकर ने किया तथा आभार पायल शेंद्रे ने माना. विदाई समारोह का समापन राष्ट्रगीत से किया गया.

Back to top button