अबकी बार 400 पार, जीत होगी दमदार
विधान परिषद के चुनावी नतीजों को लेकर भाजपा व महायुति के नेता उत्साहित

* भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत हेतु मैदान को बताया पूरी तरह साफ
* बंपर वोट मिलने व एकतरफा नतीजे रहने की जताई उम्मीद, पिछली बार से ज्यादा लीड का विश्वास
अमरावती/दि.16 – विधान परिषद की सीट हेतु अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे चुनाव के तहत आगामी 18 जून को मतदान कराया जाना है. जिसमें अब अंतिम 48 घंटे का समय शेष बचा हुआ है. ऐसे में सभी की निगाहे अब इस बात की ओर लगी हुई है कि इस बार चुनावी नतीजा क्या रहेगा तथा चुनाव में हार जीत के बीच वोटों का अंतर कितना रहेगा. हालांकि विधान परिषद के चुनाव को लेकर हाल फिलहाल के दिनों में जिस तरह की राजनीतिक उठापटक चली और इस वक्त जिस तरह का राजनीतिक परिदृश्य बना हुआ है. उसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि महायुति की ओर से भाजपा के प्रत्याशी रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल की जीत लगभग तय है. अमरावती सीट पर विधान परिषद के चुनाव हेतु कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रहनेवाले हर्षजीत देशमुख के अचानक ही बीमार होकर नागपुर के अस्पताल में भर्ती होे जाने के चलते यह माना जा रहा है कि चुनावी मैदान में महायुति के सामने कोई मुख्य प्रतिस्पर्धी या कोई बडी चुनौती ही नहीं बची है. जिसके चलते महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल के लिए चुनावी मैदान बिल्कुल खुला व साफ माना जा रहा है तथा चुनाव में उनकी एक तरफा जीत होने की उम्मीद जताई जा रही है.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में प्रवीण पोटे पाटिल ने पहली बार विधान परिषद का चुनाव लडा था. उस समय जिले में भाजपा के पास अपने खुद के केवल 78 वोट थे. लेकिन इसके बावजूद प्रवीण पोटे पाटिल ने जबर्दस्त राजनीतिक कौशल्य एवं सूझबूझ का परिचय दिया था और पहली पसंद के वोटों की गिनती के बाद दूसरी पसंद के वोटों की गणना वाले राउंड के उपरांत वे विजयी हुए थे. वहीं इसके 6 वर्ष पश्चात वर्ष 2018 में हुए विधान परिषद के चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की ओर से प्रत्याशी रहनेवाले प्रवीण पोटे पाटिल ने क्लीन स्वीप करते हुए विधान परिषद का चुनाव जीता था. चुनाव के समय कांग्रेस के पास 117 वोट थे. जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 17 वोट ही मिले थे और प्रवीण पोटे पाटिल ने रिकॉर्ड 472 वोट वहासिल करते हुए रिकॉर्ड तोड लीड के साथ चुनाव जीता था. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात की ओर लगी हुई है कि इस बार निकाय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता रहनेवाले कुल 453 सदस्यों में से प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा कितने सदस्यों के वोट हासिल किए जाते हैं. क्योंकि चुनावी मैदान में प्रवीण पोटे पाटिल की ही एकमात्र दमदार दावेदारी दिखाई दे रही है.
खास बात यह भी है कि अमरावती सीट पर जीत लगभग तय दिखाई देेते रहने के बावजूद भाजपा द्बारा इस चुनाव को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा रहा है. यही वजह है कि गत रोज खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण अमरावती के संक्षिप्त दौरे पर आए थे और उन्होंने अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित महायुति में शामिल घटकदलो के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत दमदार व ऐतिहासिक रहने की बात को सुनिश्चित किया. साथ ही महायुति के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को एकजुट का संदेश भी दिया. जिसके चलते अब भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की स्थिति को और भी अधिक मजबूत माना जा रहा है. जिससे उनके सभी समर्थक जबर्दस्त ढंग से उत्साहित भी दिखाई दे रहे है.

* जीत सुनिश्चित और नि:संदेह
भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित है और इसे लेकर किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है. सांसद डॉ. बोंडे के मुताबिक यह चुनाव अब पूरी तरह से एकतरफा होकर महायुति के पक्ष में हो चुका है. जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी पोटे की जीत बेहद जबर्दस्त रहनेवाली है.

* महायुति की जीत 100 फीसद तय
अजीत पवार गुट वाली राकांपा की महिला नेत्री एवं अमरावती की विधायक सुलभा खोडके ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अमरावती सीट प र महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत 100 फीसद पक्की है. चूकि विपक्ष अपनी ओर से कोई दमदार प्रत्याशी देने में नाकाम रहा. जिसके चलते महायुति के लिए मैदान पूरी तरह से साफ है और चुनावी नतीजे एकतरफा रहनेवाले है.

* एकतरफा हो चुका चुनाव, नतीजा आज ही स्पष्ट
अजीत पवार गुट वाली राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संजय खोडके ने कहा कि अमरावती के निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट हेतु चुनाव पूरी तरह से एकतरफा हो गया है. जिसके चलते चुनावी नतीजा आज ही स्पष्ट है. जिसमें महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत को आज से ही तय माना जा सकता है. विधायक खोडके के मुताबिक अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र के कुल 453 में से 400 से अधिक वोट प्रवीण पोटे को मिल सकते हैं.

* विपक्ष का होगा सुपडा साफ, युति की जीत तय
महायुति में घटक दल के तौर पर शामिल युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा द्बारा इस संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि इस बार विधान परिषद के चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सुपडा साफ होना तय है. जिसके चलते महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे के लिए मैदान पूरी तरह से साफ कहा जा सकता है और महायुति प्रत्याशी पोटे की जीत एक लाख टक्के तय है. जिसे अब कोई भी रोक अथवा टाल नहीं सकता. विधायक राणा के मुताबिक मतपत्रिका पर नाम दर्ज रहनेवाले प्रतिस्पर्धी प्रत्याशियों को उंगलियों पर गिनने लायक इक्का दुक्का वोट ही मिलेेंगे तथा महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे को 453 में से अधिकांश वोट हासिल होंगे.

* भाजपा प्रत्याशी पोटे की जीत पहले दिन से तय
धामणगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रताप अडसड के मुताबिक विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत चुनाव घोषित होने के पहले दिन से तय कही जा सकती है. क्योंकि चुनाव में जीत हेतु पोटे सहित भाजपा द्बारा चुनाव घोषित होने के पहले से तमाम आवश्यक नियोजन व तैयारियों को शुरू कर दिया गया था. जिसके सार्थक परिणाम अब सभी को दिखाई दे रहे हैं.

* एकतरफा जीत आज से ही तय
मेलघाट निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक केवलराम काले के मुताबिक विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी रहनेवाले प्रवीण पोटे इससे पहले भी लगातार दो बार विधान परिषद सदस्य रह चुके है. जिनके दोनों कार्यकाली बेहद प्रभावी रहे. जिसकी बदौलत उनकी लगातार दूसरी बार जीत होना पूरी तरह से तय है और पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे अब की बार और भी अधिक रिकार्ड तोड तरीरीके से जीत हासिल करेंगे.

* पिछला रिकार्ड तोड कर नया रिकार्ड बनायेंगे पोटे
मोर्शी-वरूड निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश उर्फ चंदु यावलकर ने विधान परिषद के चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार दो बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे ने चुनाव दर चुनाव बेहतर प्रदर्शन किया है. इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार के चुनाव में प्रवीण पोटे द्बारा और भी बेहतर प्रदर्शन किया जायेगा तथा वे अपने पिछले रिकार्ड को तोडकर नया रिकार्ड बनाते हुए चुनाव जीतेंगे.

* भाजपा के लिए मैदान साफ, जीत तय
तिवसा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश वानखडे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के सामने कोई प्रतिस्पर्धा अथवा चुनौती नहीं है. जिसके चलते भाजपा के लिए चुनावी मैदान पूरी तरह से साफ है और भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत आज से ही तय है. इस बात में कोई संदेह नहीं है.

* अमरावती से विधान परिषद से हैट्रिक का इतिहास रचेंगे पोटे
भाजपा की ओर से अमरावती जिले के लिए निर्वाचन प्रभारी रहनेवाले विधायक संजय कुटे ने अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में जीत दर्ज करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे द्बारा अमरावती से लगातार तीन बार विधान परिषद में पहुंचने का कीर्तिमान भी रचा जायेगा. यह बात अभी से तय कही जा सकती है.

* जबर्दस्त और दमदार रहेगी पोटे की जीत
अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रवीण तायडे ने विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक जबर्दस्त और दमदार रहेगी. विधायक तायडे के मुताबिक इस बार के चुनाव में भाजपा के सामने विपक्ष की ओर से कोई चुनौती ही नहीं है. जिसके चलते यह चुनाव अभी से ही पूरी तरह भाजपा के पक्ष में हो गया है.

* युति प्रत्याशी की दमदार जीत आज से तय
शिंदे गुटवाली शिवसेना के विदर्भ विभागीय नेता एवं विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू के मुताबिक इस बार अमरावती के स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे विधान परिषद के चुनाव में महायुति के सामने किसी भी तरह की कोई चुनौती नहीं है. साथ ही महायुति के सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट है. जिसके चलते महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत आज से ही तय मानी जा सकती है. जिसे लेकर किसी को भी कोई संदेह नहीं है.

* हमारी जीत पहले दिन से तय
भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे ने विधान परिषद के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी हेतु स्थिति पूरी तरह अनुकूल रहने के चलते उत्साहित होते हुए बताया कि इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत पहले दिन से तय है और प्रवीण पोटे रिकार्ड तोड वोटों के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. यह भी आज से ही निश्चित है.

* ंवनसाइडेड हो चुका चुनाव, हमारी जीत तय
भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविराज देशमुख ने बेहद उत्साहित होकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लिए अमरावती सीट पर विधान परिषद का चुनाव पूरी तरह से वन साइडेड यानी एकतरफा हो चुका है. जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत पूरी तरह से तय कहीं जा सकती है. क्योंकि भाजपा के सामने अब कोई प्रतिस्पर्धा या चुनौती ही नहीं है.

* पहले राउंड में ही हो जायेगी जीत क्लीअर
भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रभुदास भिलावेकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की जीत अभी से तय है और वे पहली पसंद के वोटों की गिनती में ही विजयी हो जायेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है. इस जीत के साथ ही पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार विधान परिषद में पहुंचने का कीर्तिमान भी रचा जायेगा.

* पिछला रिकॉर्ड तोडकर नया रिकॉड बनायेंगे पोटे
महापौर श्रीचंद तेजवानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे के विजयी होने को लेकर किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है. बल्कि यह बात तय है कि प्रवीण पोटे द्बारा इस बार जीत को लेकर अपना ही पिछला रिकार्ड तोडते हुए नया रिकार्ड बनाया जायेगा. महापौर तेजवानी के मुताबिक पोटे के काम करने की शैली सबसे अलग है और वे सभी को साथ लेकर काम करते है. जिसके चलते विपक्षी सदस्य भी उनके कामकाज और व्यक्तित्व से प्रभावित रहते है.

* युति की जीत तय, वायएसपी का पूरा समर्थन
अमरावती मनपा के महापौर तथा युवा स्वाभिमान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी सचिन भेंडे ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम देवेन्द्र फडणवीस के निर्देश तथा पूर्व सांसद नवनीत राणा व विधायक रवि राणा के मार्गदर्शन के अनुरूप युवा स्वाभिमान पार्टी द्बारा महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल की दावेदारी का समर्थन किया गया है. हमारी पार्टी के मतदाता सदस्यों सहित हमारे समर्थक मतदाता सदस्यों द्बारा युति प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल के पक्ष में जमकर वोटिंग की जायेगी. जिसके चलते हम दावा कर सकते हैं कि इस बार के चुनाव में युति प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत पूरी तरह से तय है.

* अधिकाधिक वोट हासिल करेंगे पोटे
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व शहराध्यक्ष जयंत डेहनकर ने विधान परिषद चुनाव को लेकर आशावाद जताते हुए कहा कि, इस चुनाव मेंं मताधिकार का रहनेवाले कुल 453 मतदाता सदस्यों में से अधिकांश सदस्यों के वोट भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे को ही मिलनेवाले हैं. जिसके चलते प्रवीण पोटे की जीत को अभी से तय माना जा सकता है.

* दमदार व नेत्रदीपक होगी जीत
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी के मुताबिक इस बार के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे की जीत सुनिश्चित है.् साथ ही यह भी तय है कि यह जीत बेहद दमदार जबर्दस्त व नेत्रदीपक होनेवाली है. साथ ही यह भी तय है कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे अपने ही पुराने रिकार्ड को तोडते हुए एक नये तरह का इतिहास बनायेंगे.

* इस बार रचा जायेगा नया इतिहास
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रा. दिनेश सूर्यवंशी द्बारा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि भाजपा किसी भी चुनाव को कभी भी हल्के में नहीं लेती. बल्कि भाजपा द्बारा पूरी गंभीरता व नियोजन के साथ चुनाव को लेकर तैयारी की जाती है. जिसके तहत अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के लिए पार्टी की ओर से प्रवीण पोटे पाटिल का नाम काफी पहले ही तय करते हुए जीत की बुनियाद रख दी गई थी. पोटे ने अपना पहला चुनाव दूसरे राउंड की मतगणना के बाद जीता था तथा दूसरे चुनाव में पहले राउंड की मतगणना के बाद ही पोटे की जीत तय हो गई थी वहीं इस तीसरे चुनाव में रिकॉर्ड तोड व बंपर वोटो के साथ जीत का इतिहास लिखा जायेगा.

* युति प्रत्याशी की जीत के लिए लगायेंगे पूरी ताकत
अजीत पवार गुट वाली राकापां नेत्री व पूर्व जिप अध्यक्षा सुरेखा ठाकरे ने इस संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि विधान परिषद के चुनाव में महायुति की ओर से प्रत्याशी रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल की जीत के लिए महायुति के सभी घटक दलों द्बारा अपनी पूरी ताकत लगाई जायेगी. जिसकी बदौलत महायुति प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल इस बार रिकार्ड वोटो के साथ चुनाव जीतेंगे.





