‘संवाद तरुणाईशी’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद साधेंगे एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे
1 अगस्त को अमरावती में युवाओं के लिए होगा प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

* कस्तुरबा सोलर खादी महिला समिति की युवाओं हेतु शानदार पहल
* पोटे कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में होगा कार्यक्रम आयोजित
* कार्यक्रम में 8 से 10 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना
अमरावती/दि.25- युपीएससी व एमपीएससी जैसी स्पर्धा परिक्षाओं की तैयारी करनेवाले छात्र-छात्राओं को तैयारी के नियोजन सहित पढाई को लेकर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात की मध्ये नजर कस्तुरबा सोलर खादी महिला समिति व्दारा आगामी 1 अगस्त को अमरावती में ‘संवाद तरुणाईशी’ नामक मार्गदर्शक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अपनी जबरदस्त कार्यशैली की बदौलत चर्चित एवं लोकप्रिय कहनेवाले आयएएस अधिकारी व एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे व्दारा उपस्थित रहते हुए युवाओं से संवाद साधा जाएगा ओर उन्हें अपने अनुभवों के आधार पर प्रेरक व मार्गदर्शक संदेश भी दिए जाएगे.
कस्तुरबा सोलर खादी महिला समिति, अमरावती द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को स्थानिय पी.आर.पोटे पाटील शिक्षा संस्था परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘संवाद तरुणाईशी’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके. बात दे कि, पोटे कालेज परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार की आसन क्षमता 10 हजार के आसपास है. जिसके चलते पूरी संभावना है कि, इस आयोजन में करीब 8 से 10 हजार युवाओं व्दारा हिस्सा लिया जाएगा.
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंडे के विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘संवाद तरुणाईशी’ का आयोजन करने हेतु कस्तुरबा सोलर खादी महिला समिति व्दारा जबरदस्त तैयारियां भी की जा रही है. जिसके चलते गतरोज ही समिति की अध्यक्षा रूपाली खडगे, सचिव प्रणिता किडीले व उपाध्यक्ष सुशिला ताई की प्रमुख उपस्थिति के बीच समिति के स्थानिय एमआयडीसी परिसर स्थित कॉमन फैसेलिटी सेंटर में स्वयंसेवकों की एक बैठक हुई तथा स्वयंसेवकों के मोबाईल नंबरों का समावेश करते हुए एक वाटस्अप गु्रप भी तैयार किया गया हेै. साथ ही साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु नए स्वयंसेवकों को भी आयोजन समिति के साथ जोडा जा रहा है.
इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि, इस कार्यक्रम में अमरावती जिले के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 8 से 10 हजार युवाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षित है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता तथा राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है. तुकाराम मुंडे अपने प्रशासनिक अनुभव, संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा और कार्यशैली के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करेंगे.
बता दे की,कस्तुरबा खादी महिला समिति वर्तमान में अमरावती सोलर चरखा क्लस्टर नामक पायलट परियोजना का सफल संचालन कर रही है. यह परियोजना महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल (एमएसकेवीआईबी) के सहयोग से अमरावती जिले में संचालित की जा रही है. परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं को स्वावलंबी बनाते हुए उन्हें स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है. समिति द्वारा संचालित इस पहल के अंतर्गत मेलघाट क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं को सोलर चरखे के माध्यम से रोजगार प्रदान किया जा रहा है. वर्तमान में धारणी तहसील के मंडू गांव में 50 आदिवासी महिलाएं सोलर चरखे पर कार्यरत हैं. सूत कताई, बुनाई और वस्त्र निर्माण के माध्यम से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है. समिति पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार सोलर चरखा परियोजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है, उसी प्रकार ‘संवाद तरुणाईशी’ कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा.





