अमरावती के 3 नमकीन कारखानों को एफडीए की नोटीस

बलदेव फुड प्रोडक्ट, बजाज नमकीन व एयान फुड को नोटीस हुई जारी

* एफडीए ने जांच पडताल के बाद आवश्यक सुधारों के लिए दी चेतावनी
अमरावती /दि.4- इस समय अन्न व औषध प्रशासन विभाग ने नमकीन खाद्य पदार्थों का उत्पादन करनेवाले कारखानों की जांच पडताल को लेकर एक विशेष अभियान चला रखा है. जिसके अंतर्गत एफडीए की टीम ने स्थानीय एमआयडीसी परिसर स्थित बलदेव फुड प्रोडक्ट, बजाज नमकीन व अयान फुड नामक तीन आस्थापनाओं की जांच पडताल करते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों आस्थापनाओं को अपने कामकाज के तरीके और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नोटीस जारी की.
बता दे कि, एमआयडीसी स्थित बलदेव फुड प्रोडक्ट द्वारा कमल लक्ष्मीनारायण फरसाण बेस्ट मिक्चर नामक चिवडे का उत्पादन किया जाता है. यह चिवडा आधे किलो वाली पैकिंग सहित 10 रूपयेवाली पैकिंग में आता है. इसके अलावा बजाज नमकीन नामक कारखाने द्वारा मयूर नमकीन के नाम से सभी तरह के नमकीन खाद्य पदार्थों की व्हेरायटियां अलग-अलग वजन व मूल्य वाली पैकिंग में बिक्री हेतू उपलब्ध करायी जाती है. इसके अलावा एमआयडीसी स्थित अयान फुड द्वारा भी कई तरह के नमकीन पदार्थों का उत्पादन व वितरण करते हुए शहर भर में बिक्री की जाती है.
* शहर में और भी दर्जनों कारखाने व उत्पादक
यहां यह भी विशेष उल्लेखनिय है कि, इन तीन कारखानों के अलावा अमरावती शहर में नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के और भी दर्जनों उत्पादक व कारखाने है. जिनके द्वारा विभिन्न तरह के खारे-मीठे व नमकीन खाद्य पदार्थों का उत्पादन किया जाता है. जिसमें से कुछ उत्पादकों द्वारा ब्रांडेड व मल्टीनैशनल कंपनियों की तरह अपने उत्पादों की आकर्षक पैकिंग में बिक्री की जाती है. वहीं कई उत्पादक प्लास्टिक की पारदर्शक पन्नीवाली पैकिंग में अपने उत्पादों को पैक करते हुए बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध करवाते है. ऐसे उत्पादों में सेव, गाठी, पपडी, पोंगे, खारी बुंदी, टोस्ट, ब्रेड, खारी, नानकटाई, कुकिज जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थों का समावेश रहता है. इसमें से जिन उत्पादों की पैकिंग वाली पन्नी प्रिंटेड रहती है, उस पर बाकायदा एफएसएसएआय का मार्का भी दर्ज रहता है. जिसके नीचे रजिस्ट्रेशन नंबर के तौर पर कुछ अंकों की एक संख्या भी अंकित रहती है. वहीं प्लेन पैकिंग वाले उत्पादों पर ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं रहता. दोनों तरह की पैकिंग वाले उत्पाद शहर के दुकानों में बडे धडल्ले के साथ बिकते है.
खास बात यह भी है कि, अमरावती शहर में कई स्थानों पर सडक किनारे टोस्ट, खारी व नानकटाई की दुकानें भी लगती है. जहां पर ऐसे बेकरी उत्पादों की लूज पैकिंग यानी खुली बिक्री होती है. जिसके चलते यह जानने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं होता कि, इन उत्पादों में किन घटकों का समावेश किया गया है और उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू क्या है? ऐसे में कहा जा सकता है कि, एफडीए द्वारा ऐसे उत्पादों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

Back to top button