ओजस्वी समाचार के संपादक निकेश पांडे का सत्कार

अमरावती/दि.23-पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ’ओजस्वी समाचार’ के संपादक निकेश पांडे को सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान ’श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान’ तथा ’कथा क्रांति दल’ की ओर से प्रदान किया गया।संस्थान के प्रमुख, पूज्य श्री 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर डॉ. श्री शक्ति जी महाराज के पावन सानिध्य में पांडे की उत्कृष्ट लेखनी और निस्वार्थ सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यह ’स्नेह सत्कार’ अर्पित किया गया. लेखनी और सामाजिक कार्यों की सराहना समारोह के दौरान पीठाधीश्वर डॉ. श्री शक्ति जी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और जब कलम के साथ-साथ सामाजिक धरातल पर भी ईमानदारी से कार्य किया जाए, तो वह समाज को नई दिशा देता है. निकेश पांडे ने अपनी प्रखर लेखनी और सामाजिक सक्रियता से इस बात को साबित किया है. प्रतिष्ठान उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना करता है. श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान और कथा क्रांति दल के पदाधिकारियों ने निकेश पांडे को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सस्नेह सत्कार किया. इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और संस्थान से जुड़े सेवादार उपस्थित थे.

Back to top button