शिरजगांव कसबा और दर्यापुर में छापामार कार्रवाई
अवैध रेत तस्करों से 56 लाख का माल जब्त

* कई आरोपियों पर मामला दर्ज
शिरजगांव कस्बा/दि.23 – जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस एवं राजस्व विभाग द्बारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है. जहां अब तक के लगभग रेत माफियाओं की कमर तोडते हुए तीन करोड रूपए से अधिक का माल बरामद किया जा चुका है. इस तरह बुधवार, 2 ूमई की रात को दो थाना क्षेत्र में बडी कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए का माल जब्त किया गया है. शिरजगांव कसबा और दर्यापुर थाना क्षेत्रों में अलग- अलग कार्रवाई कर डंपर, ट्रैक्टर- ट्रॉली और अवैध रेत सहित 56 लाख रूपए का माल जब्त किया गया है.
50 लाख का डंपर और 10 ब्रास रेत जब्त
शिरजगांव कसबा के पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत जाधव ने बताया कि वह उनके स्टाफ के साथ पाला रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान सफेद रंग का डंपर क्रमांक एमएच 27/ सीजी- 1446 क्षमता से अधिक रेत भरकर जाता दिखाई दिया. जब डंपर की जांच की गई. तब सामने आया कि डंपर में अवैध रूप से रेत भरी हुई थी. इस मामले मेंं आरोपी यश मनोहरराव उईके (27) तथा मंगेश जानराव लांडे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रूपए कीमत का एक डंपर तथा 70 हजार रूपए कीमत की 10 ब्रास रेत जब्त की. जब्त माल की कुल कीमत करीब 50 लाख 70 हजार रूपए बताई गई.
ट्रैक्टर- ट्रॉली सहित 6 लाख का माल जब्त
वहीं दर्यापुर पुलिस स्टेशन में रेत तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. जिसमें नायब तहसीलदार राजेश हरिदास गुरव ने शिकायत में बताया कि उन्हें गुुप्त सूचना मिली थी कि गोलेगांव नदीपात्र से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उन्होंने अपने स्टाफ के साथ शिवर धामोरी मार्ग पर नाकाबंदी की इस दौरान चंद्रभागा नदी परिसर से काले रंग का ट्रैक्टर- ट्रॉली रेत भरकर आता दिखाई दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया. लेकिन चालक ट्रैक्टर को ले भागा. पीछा करने पर ्रै ट्रैक्टर शिवरगांव की स्मशान भूमि के पास पकडा गया. चालक और उसके साथ मौजूद तीन मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. पुलिस ने मौके से एक मोबाइल तथा ट्रैक्टर की चाबी बरामद की. जांच में सामने आया कि वाहन मालिक मोहसीन नुरूद्दीन उर्फ बबलू (33, बनोसा) ने अवैध रूप से रेत का उत्खलन कर चोरी की थी. कार्रवाई के दौरान लगभग 6 हजार रूपए कीमत की एक ब्रास रेत तथा करीब 6 लाख रूपए कीमत का ट्रैक्टर जब्त किया गया. कुल जब्त माल की कीमत करीब 6 लाख 6 हजार रूपए बताई गई.





