पाकिस्तान में स्थित ‘हिंगलाज माता’ पर फिल्म की शूटिंग शुरू
हिन्दी भाषा में रहने से बढी उत्सुकता

धारणी/दि.23– भारत के भावसार खत्री तथा सिंधी समाज सहित अनेक समाज की आराध्य हिंगलाज माता के बारे में जानकारी को इकट्ठा कर हिंदी भाषा में फिल्म तैयार हो रही है. अमरावती के नजदीकी हिंगलासपुर इस प्राचीन मंदिर में आरती का दृश्य की श्ाूटिंग की गई. इसमें दिग्दर्शक सुरेश दादा तथा सह निर्माता अनिल मावले सहित नायक महेश व अभिनेत्री किरण तथा विशाखा स्मिता ने सहभाग लिया. अमरावती शहर के नजदीकी हिंगलासपुर (हिंगलाजपुर) में हिंगलाज माता का पौराणिक मंदिर है तथा प्राचीन सीढियों वाला कुआं भी है. फिल्म निर्माता योगेश भावसार ने हिंगलाज माता पर फिल्म तैयार करना शुरू कर दिया. आरती की शूटिंग कर फिल्म शुरू की गई है.
* पाकिस्तान के बलुचिस्तान में प्राचीन जागृत मंदिर
हिंगलाज माता के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार अनेक समाज की कुलदेवता रहनेवाली माता का प्राचीन तथा जागृत मंदिर पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के तट पर है. देवी के 51 भक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है. मकरान के रेगिस्तान में मंदिर है. स्थानीय मुसलमान भी इस मंदिर की नानी की हज के तौर पर मानते है. जोधपुर के समीप सलावास में भी मंदिर है. मध्यप्रदेश में महेश्वर में मां नर्मदा के तट पर भी प्राचीन मंदिर है. फिल्म की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान में पहुंचने की योजना है.
इस फिल्म के लिए एडिटिंग का काम प्रवीण शेलार करेंगे. जबकि फोटोग्राफी अविनाश पाठारे करेंगे. हिंगलाज माता के बारे में अनेक कथाएं प्रचलित है. पौराणिक तथा ऐतिहासिक सबूतों को इकट्ठा करने के बाद ही फिल्म की शूटिंग करने का मानस सहनिर्माता अनिल मावले (अकोला) ने बातचीत के दौरान व्यक्त किया. यह फिल्म हिन्दी भाषा में रहने से फिल्म की उत्सुकता बढी हुई है.





