काम से निकाला तो फूंक दिए 22 वाहन
नागपुर के टेका नाका में सिरफिरे की करतूत

नागपुर/दि.3 – टेका नाका में शुक्रवार रात एक सिरफिरे ने काम से निकाले जाने की खुन्नस में मालिक का गैरेज फूंक डाला. जिससे 22 दुपहिया देखते ही देखते खाक हो गए. पुलिस ने आरोपी राजू महिंद्रकर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है. उसकी सरगर्मी से तलाश पुलिस कर रही है.
पुलिस ने बताया कि, उक्त गैरेज में राजू काम करता था. वह नशे में धुत होकर काम पर आता था. जिससे गैरेज मालिक की उससे कई बार झंझट हो गई. आखिर तंग आकर मालिक ने उसे जब तक शराब की लत नहीं छोडेगा, तब तक काम न आने की बात स्पष्ट कह दी. जिससे गुस्सा पाले बैठक राजू ने शुक्रवार तडके 3 बजे गैरेज पहुंचकर वाहनों की टंकियों से ही पेट्रोल निकालकर आग लगा दी. अनेक दुपहिया धू-धू कर जल गए.





