विधान परिषद के लिए आज चार दावेदारों ने उठाए दस नामांकन
चांदूर रेलवे के स्वीकृत पार्षद डॉ. निलेश विश्वकर्मा के नाम पर भी उठाया गया पर्चा

* अब तक 37 दावेदारों द्बारा 72 नामांकन सेट उठाए जा चुके, केवल एक दावेदार का नामांकन दाखिल
अमरावती/दि.30- आगामी 18 जून को स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट हेतु होने जा रहे चुनाव को लेकर विगत 25 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज पांचवे दिन चार इच्छूकों द्बारा नामांकन के दस सेट उठाए गए. जिनमें चांदूर रेलवे नगर परिषद के स्वीकृत पार्षद डॉ. निलेश विश्वकर्मा के नाम पर नामांकन के दो सेट उठाए गए है. इसकेे साथ ही विगत पांच दिनों के दौरान कुल 37 लोगों द्बारा उठाए गए नामांकन प्रपत्रों के कुल 72 सेट उठाए जा चुके है. जिसमें से अब तक हर्षजीत देशमुख की ओर से ही एकमात्र दावेदारी दाखिल हुई हैं.
बता दें कि स्थानीय स्वायत्त निकाय क्षेत्र में विधान परिषद के चुनाव हेतु कल सोमवार 25 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले दिन 8 इच्छूकों द्बारा 16 नमांकन प्रपत्र उठाए गए थे. वहीं नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 13 इच्छूकों द्बारा नामांकन के 24 सेट उठाए गए. वही तीसरे दिन 4 इच्छूकों द्बारा नामांकन के पांच सेट उठाए गए. जबकि कल 29 मई को नामांकन के चौथे दिन 8 इच्छूकों द्बारा 17 नामांकन सेट उठाए गए थे. जबकि आज चार इच्छूकों ने नामांकन के 10 सेट उठाए हैं.
खास बात यह है कि नामांकन प्रपत्र हासिल करने और नामांकन दायर करने की प्रक्रिया आगामी 1 जून तक चलेगी, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस दौरान किन-किन लोगों द्बारा नामंकन प्रपत्र उठाए जाते है और उनमें से कितने लोगों द्बारा नामांकन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है. आज नामांकन उठानेवालों में सतीश नथमल अग्रवाल (3 सेट), हर्षद सतीश अग्रवाल (3 सेट), बंडू उर्फ प्रदीप पुंडलीकराव देशमुख (2 सेट) तथा डॉ. निलेश विश्वकर्मा (2 सेट) का समावेश रहा. वहीं इससे पहले नामांकन उठानेवालो में पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, अनुराधा प्रवीण पोटे, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, कांग्रेस की ओर से संभावित दावेदार माने जा रहे हर्षजीत देशमुख, अकोला के पूर्व विधायक गोपिकिसन बाजोरिया व उनके विधायक पुत्र विप्लव बाजोरिया, राकांपा से वास्ता रखनेवाले डॉ. गणेश खारकर, अरूणा गणेश खारकर, अभिजीत रमण खारकर, युवा स्वाभिमान के मनपा पार्षद संजय हिंगासपुरे व पदाधिकारी विनोद गुहे सहित सचिन अण्णा डोके, अण्णाजी कुंभालकर, सुरेश मेश्राम, समीर भारत चौधरी, सुभाष श्रीखंडे, प्रा. राधेश्याम यादव, प्र्रा. प्रवीण इचे, सजील खान खलील खान, एड. डॉ. धनंजय तोटे, अब्दुल नाजीम अब्दुल रउफ, विकेश गवाले, रामकृष्ण महाजन, प्रदीप ज्ञानेश्वर देशमुख, राहुल मोहोड, अनिल गडलिंग, रवींद्र गोरटे, सचिन रामदास वानखडे का समावेश है.





