नवाथे चौक से साईनगर चौक तक चला प्लास्टिक जब्ती और होटल वेस्ट की जांच अभियान

14 प्रतिष्ठान और 7 मंगल कार्यालयो की जांच

अमरावती /दि.31 – अमरावती महानगरपालिका ने शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नवाथे चौक से साईनगर चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया. यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले और अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक के निर्देश पर तथा वैद्यकीय अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव एवं जोन क्रमांक-4 के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में की गई.
अभियान के दौरान कुल 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 7 मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान मंगल कार्यालय संचालकों को होटल वेस्ट (खाद्य अपशिष्ट) का वैज्ञानिक एवं उचित तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए. साथ ही नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधितों को नोटिस भी जारी किए गए. महानगरपालिका ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालय संचालकों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के हित में प्लास्टिक प्रतिबंध और कचरा प्रबंधन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है. इस विशेष अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक शारदा गुल्हाने तथा स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन सैनी, प्रसाद कुलकर्णी, सोपान माहुलकर, प्रियंका बैस, सागर राजुरकर, दिनेश निंधाने, वैभव खरड और सुमेध मेश्राम ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

Back to top button